1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. india-bloc-protest-march-cec-gyanesh-kumar-rahul-gandhi-detained

CEC के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन: राहुल गांधी ने बैरिकेड पर चढ़कर लहराया तिरंगा, अखिलेश-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में

rahul gandhi tiranga
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA गठबंधन के सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग तक मार्च निकाला। पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और अभिषेक बनर्जी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया। ALSO READ: "ज्ञानेश जी नहीं, गणेश जी कर रहे हैं हमारी मदद..." CEC के खिलाफ विपक्ष के मार्च पर संबित पात्रा का तीखा तंज
 

आकाशवाणी भवन के गेट पर पहुंचे राहुल

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा निर्वाचन आयोग के कार्यालय तक पहुंचने की कोशिश में आकाशवाणी भवन के गेट पर पहुंचे।

राहुल गांधी ने पुलिस बैरियर पर चढ़कर तिरंगा लहराया

इससे पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पुलिस बैरियर पर चढ़कर तिरंगा लहराते हुए भी दिखाई दिए। समाजवादी पार्टी के सांसद जिया-उर-रहमान बर्क अपने साथी सांसदों के साथ चुनाव आयोग जाते समय नीति आयोग के दफ्तर के पास लगे पुलिस बैरिकेड पर चढ़ गए।
 

"वोट चोर, गद्दी छोड़" के नारे

INDIA ब्लॉक के सांसदों ने अपने विरोध मार्च के दौरान "वोट चोर, गद्दी छोड़" के नारे लगाए। सांसदों के हाथों में कई पोस्टर दिखाए दे रहे थे। इन पर लिखा था- 'भाजपा की CEC है', 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो', 'सेव माय वोट', 'चुनाव आयोग भेदभाव कर रहा, पीडीए के वोट काट रहा'। 
 

ज्ञानेश कुमार सरकार की कठपुतली : खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, आजादी के बाद जनता को वोट का अधिकार मिला था, जिसे मोदी सरकार खत्म करने की कोशिश कर रही है। CEC ज्ञानेश कुमार सरकार की कठपुतली है। ज्ञानेश कुमार वही करते हैं- जो मोदी और शाह कहते हैं। इससे लोकतंत्र-संविधान खत्म हो जाएगा और तानाशाही कायम होगी। INDIA गठबंधन के लोग इस अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं। हम लड़ते रहेंगे और जीतेंगे।
 

क्या बोले अखिलेश यादव?

सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा, "पहले भी चुनाव आयोग पर आरोप लगे हैं, चुनाव आयोग ने 2017, 2019, 2022, 2024 में बेईमानी की और बंगाल में पूरा का पूरा खुला खेल किया...चंडीगढ़ चाल कौन भूल जाएगा?"
अगला लेख
गुजरात सरकार की नई वाहन नीति: सरकारी खरीद अब सीधे GeM पोर्टल से होगी, ई-वाहनों को प्रोत्साहन