गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Income tax refund
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 21 अगस्त 2020 (10:47 IST)

24.64 लाख करदाताओं को 88,652 करोड़ का आयकर रिफंड

24.64 लाख करदाताओं को 88,652 करोड़ का आयकर रिफंड - Income tax refund
नई दिल्ली। आयकर विभाग ने शु्क्रवार को कहा कि उसने चालू वित्त वर्ष में अभी तक 24 लाख से अधिक करदाताओं को 88,652 करोड़ रुपए से अधिक के रिफंड जारी किए हैं।

इसमें 23.05 लाख करदाताओं को जारी किया गया 28,180 करोड़ रुपए का व्यक्तिगत आयकर (PIT) और 1.58 लाख से अधिक करदाताओं को जारी किया गया 60,472 करोड़ रुपए का कॉरपोरेट कर शामिल है।

आयकर विभाग ने ट्वीट किया, ‘सीबीडीटी ने एक अप्रैल 2020 से अब तक 24.64 लाख से अधिक करदाताओं को 88,652 करोड़ रुपए से अधिक के रिफंड जारी किए हैं। कुल 23,05,726 मामलों में 28,180 करोड़ रुपए के आयकर रिफंड जारी किए गए हैं और 1,58,280 मामलों में 60,472 करोड़ रुपए के कॉरपोरेट रिफंड जारी किए गए हैं।‘

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) व्यक्तिगत आयकर और कॉरपोरेट कर व्यवस्था का संचालन करता है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
भारत में Covid-19 के मामले 29 लाख के पार, 74.3 % मरीज रिकवर