दिल्ली में भीषण गर्मी, स्कूलों में बजेगी Water Bell, बच्चों की सेहत को लेकर बड़ा फैसला
New Guidelines for Schools in Delhi : देशभर में गर्मी का कहर काफी तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली में पड़ रही तेज गर्मी को देखते हुए सरकार ने स्कूलों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है। अब बच्चों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए बड़ा कदम उठाया गया है। शिक्षा विभाग ने नई गाइडलाइंस जारी करते हुए कहा कि बच्चों को डिहाइड्रेशन और हीटस्ट्रोक से बचाने के लिए 'वॉटर बेल' (Water Bell) की शुरुआत की जाए। इस घंटी के बजते ही टीचर्स को यह सुनिश्चित करना होगा कि हर बच्चा थोड़ा पानी जरूर पिए। दोपहर की कड़ी धूप से बचाने के लिए अब स्कूलों में खुले मैदान में होने वाली सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।
शिक्षा विभाग की नई गाइडलाइंस
दिल्ली में पड़ रही तेज गर्मी को देखते हुए सरकार ने स्कूलों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है। अब बच्चों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए बड़ा कदम उठाया गया है। शिक्षा विभाग ने नई गाइडलाइंस जारी करते हुए कहा कि बच्चों को डिहाइड्रेशन और हीटस्ट्रोक से बचाने के लिए 'वॉटर बेल' (Water Bell) की शुरुआत की जाए। इस घंटी के बजते ही टीचर्स को यह सुनिश्चित करना होगा कि हर बच्चा थोड़ा पानी जरूर पिए।
बच्चों को 'बडी' (दोस्त) के जोड़ों में बांटा जाएगा
दोपहर की कड़ी धूप से बचाने के लिए अब स्कूलों में खुले मैदान में होने वाली सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। एक अनोखी पहल के तहत बच्चों को 'बडी' (दोस्त) के जोड़ों में बांटा जाएगा। हर बच्चा अपने साथी की सेहत पर नजर रखेगा। अगर किसी बच्चे को चक्कर आए या सुस्ती लगे, तो उसका पार्टनर तुरंत टीचर को इसकी जानकारी देगा।
हर 45 से 60 मिनट के भीतर बजेगी घंटी
विभाग की इस नई गाइडलाइंस के अनुसार, दिल्ली के प्रत्येक स्कूल में हर 45 से 60 मिनट के भीतर स्कूल की घंटी बजेगी। इसका मकसद छात्रों को पानी पीने की याद दिलाने के लिए होगी। हर स्कूल में एक प्रभारी शिक्षक इन नियमों की निगरानी करेगा। सरकार ने साफ किया है कि भयानक गर्मी और स्टडी स्ट्रेस के बीच बच्चे अक्सर पानी पीना भूल जाते हैं, जिसके चलते यह फैसला लिया गया है।
हाईजीन को लेकर क्या बोली दिल्ली सरकार?
सरकार का कहना है कि जहां जरूरत हो, वहां अतिरिक्त पानी के कूलर या फिल्टर की व्यवस्था भी करनी होगी। साथ ही, पैरेंट्स को सलाह दी गई है कि वे बच्चों रोज अपने बच्चों को हल्के रंग और कॉटन के कपड़े पहनाकर ही स्कूल भेजें। साथ ही, बच्चों की हाईजीन को लेकर भी काफी ज्यादा ध्यान देने को कहा गया है। सरकार का कहना है कि लगातार बढ़ती हुई गर्मी और लू को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट
इस भीषण गर्मी का असर सबसे ज्यादा बच्चों पर पड़ता है, जो रोज स्कूल जाते हैं और घंटों क्लास में बैठते हैं। दिल्ली सरकार और शिक्षा निदेशालय (DoE) ने बच्चों की सुरक्षा और उनकी सेहत का ध्यान रखते हुए राजधानी में 'रेड अलर्ट' जारी कर दिया है। दिल्ली में इन दिनों हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जैसी स्थिति बनी हुई है। तापमान लगातार 45 डिग्री के आसपास पहुंच रहा है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें