बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. If you do not wear a mask in Delhi, you will not be fined anymore
Written By
Last Modified: गुरुवार, 31 मार्च 2022 (19:29 IST)

दिल्ली में भी मास्क नहीं लगाने पर अब नहीं लगेगा जुर्माना

दिल्ली में भी मास्क नहीं लगाने पर अब नहीं लगेगा जुर्माना - If you do not wear a mask in Delhi, you will not be fined anymore
नई दिल्ली। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने बृहस्पतिवार को फैसला किया कि राष्ट्रीय राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाने पर अब जुर्माना नहीं लगाया जाएगा।
 
सरकारी सूत्रों ने बताया कि हालांकि डीडीएमए लोगों को परामर्श जारी करके भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क लगाने के लिए कह सकती है। दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाने पर 500 रुपए का जुर्माना लगता है। 
 
उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में हुई डीडीएमए की बैठक में यह फैसला लिया गया है। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों में कोविड-19 के मामलों में काफी कमी आई है, जिसके बाद यह निर्णय किया गया है।
 
ये भी पढ़ें
डायरेक्ट सेलिंग उद्योग में हुई 7.7% की वृद्धि, अश्विनी चौबे ने जारी की रिपोर्ट