शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. If Shahrukh Khan joins BJP, Drugs will convert into sugar Chhagan bhujbal
Written By
Last Modified: रविवार, 24 अक्टूबर 2021 (07:43 IST)

छगन भुजबल का बड़ा बयान, शाहरुख अगर भाजपा में शामिल हो जाएं, तो ड्रग्स बन जाएंगे शक्कर

छगन भुजबल का बड़ा बयान, शाहरुख अगर भाजपा में शामिल हो जाएं, तो ड्रग्स बन जाएंगे शक्कर - If Shahrukh Khan joins BJP, Drugs will convert into sugar Chhagan bhujbal
बीड। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री छगन भुजबल ने क्रूज जहाज पर मादक पदार्थ जब्त होने के मामले में भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि प्रसिद्ध अभिनेता शाहरुख खान भगवा पार्टी में शामिल हो जाएं तो मादक पदार्थ शक्कर बन जाएंगे।
 
भुजबल ने आरोप लगाया कि गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह में मादक पदार्थ की एक बड़ी खेप जब्त की गई थी, लेकिन इस मामले की जांच करने के बजाय केंद्रीय एजेंसी NCB शाहरुख खान के पीछे पड़ी है।
 
गौरतलब है कि क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में गिरफ्तार आरोपियों में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी शामिल हैं। आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को मादक पदार्थ रखने, इससे संबंधित साजिश, इसके सेवन, खरीद और तस्करी करने के आरोप में एनसीबी ने 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।
 
मुंबई की स्पेशल एनसीबी कोर्ट ने आर्यन को 30 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में सौंपा है। NCB इस मामले में चंकी पांडे की अनन्या पांडे से भी पूछताछ कर रही है।
ये भी पढ़ें
Live Updates : मन की बात में पीएम मोदी बोले, भारत नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है...