गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. how many price of petrol and diesel in major cities
Written By

किस शहर में कितने बढ़े पेट्रोल-डीजल के भाव

किस शहर में कितने बढ़े पेट्रोल-डीजल के भाव - how many price of petrol and diesel in major cities
बजट में सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर दो-दो रुपए शुल्क बढ़ाने से शनिवार को इनकी कीमत करीब ढ़ाई रुपए बढ़ गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 2.45 रुपए बढ़कर 72.96 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। यह आठ मई के बाद का इसका उच्चतम स्तर है।
 
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कार्पोरेशन से मिली जानकारी के अनुसार यहां डीजल भी 2.36 रुपए महंगा होकर 66.69 रुपए प्रति लीटर हो गया जो चार मई के बाद का इसका उच्चतम स्तर है।
 
सरकार ने पेट्रोल डीजल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क एक-एक रुपए और सड़क एवं ढांचागत उपकर एक-एक रुपए बढ़ाया है। इससे देश के अन्य हिस्सों में भी दोनों ईंधनों के के दाम बढ़े है।
 
कोलकाता में पेट्रोल दो रुपए 40 पैसे महंगा होकर 75.15 रुपए प्रति लीटर और डीजल 2.36 रुपए बढ़कर 68.59 रुपए प्रतिलीटर बिका। मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 2.42 रुपए और 2.57 रुपए बढ़े।
 
मुंबई में शनिवार को पेट्रोल की कीमत 78.57 रुपए और चेन्नई में 75.76 रुपए रही। डीजल की कीमत मुंबई में ढाई रुपए बढ़कर 69.90 रुपए और चेन्नई में 2.52 रुपए बढ़कर 70.48 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई।आइए जानते हैं किस शहर में कितना अंतर आया पेट्रोल की कीमतों में....
 
किस शहर में कितने बढ़े दाम
 
शहर पेट्रोल
(6 जुलाई)
बदलाव डीजल
(6 जुलाई)
बदलाव
आगरा 72.04 +1.92    
अहमदाबाद 70.34  +2.36 69.76 +2.47
इलाहाबाद  72.31 +1.92 65.78 +2.02
औरंगाबाद 79.56 +2.41    
बेंगलुरु  75.37 +2.54 68.88 +2.43
भोपाल 78.10 +4.53 70.02 +4.42
भुवनेश्वर 71.94 +2.41    
चंडीगढ़ 68.92 +2.30    
चेन्नई 75.76 +2.57 70.48 +2.52
कोयंबटूर 76.16 +2.57    
देहरादून 72.52 +1.82    
दिल्ली 72.96 +2.45 66.69 +2.36
इरोड  76.30 +2.57    
गुड़गांव 72.79 +1.91    
गुवाहाटी 72.53  +2.54    
हैदराबाद 77.48 +2.60    
इंदौर 78.22 +4.53 70.16 +4.43
जयपुर 75.89 +4.62 71.35 +4.59
जम्मू  74.36 +2.38    
जमशेदपुर 71.30 +1.92    
कानपुर 72.00  +1.92    
कोल्हापुर 78.75 +2.40    
कोलकाता 75.15  +2.40    
लखनऊ 72.16 +1.92    
लुधियाना 73.25  +2.35    
मदुराई 76.37 +2.57    
मेंगलोर  74.69 +2.53    
मुंबई 78.57 +2.42    
मैसूर 75.03  +2.53 69.90 +2.50
नागपुर  79.07 +2.42    
नाशिक  78.95 +2.40    
पटना 76.97 +2.34 69.92 +2.32
पुणे  75.95 0.00    
रायपुर 69.13 0.00 67.60 0.00
रांची 69.39 0.00    
राजकोट 67.79 0.00    
सलेम  74.00 0.00    
शिमला 69.42 0.00    
श्रीनगर 75.03 0.00    
सूरत 67.8 0.00    
ठाणे  76.27 0.00    
वडोदरा 67.68 0.00 66.99 0.00
वाराणसी 70.73 0.00 64.10 0.00