शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Hockey, hockey players, indian woman hockey players
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 6 अगस्त 2021 (23:55 IST)

झारखंड सीएम देंगे हॉकी खिलाड़ी सलीमा व निक्की को 50-50 लाख का इनाम

झारखंड सीएम देंगे हॉकी खिलाड़ी सलीमा व निक्की को 50-50 लाख का इनाम - Hockey, hockey players, indian woman hockey players
रांची, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल झारखंड की दो खिलाड़ियों सिमडेगा की सलीमा टेटे और खूंटी की निक्की प्रधान को 50-50 लाख रुपये देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने दोनों खिलाड़ियों के कच्चे घरों को पक्का बनवाकर देने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘‘जिस प्रकार भारतीय महिला हॉकी टीम ने ब्रिटेन की टीम के छक्के छुड़ा दिये वह काबिले तारीफ है। मैं पूरी भारतीय महिला हॉकी टीम को सलाम करता हूं।’’

उन्होंने कहा,‘‘झारखंड की बेटियों और मेरी बहनों ने भारतीय महिला टीम के प्रदर्शन में अद्भुत योगदान दिया। झारखंड सरकार ने ओलंपिक शुरू होने से पहले ही घोषणा की थी कि राज्य के खिलाड़ियों के स्वर्ण जीतने पर दो करोड़, रजत जीतने पर एक करोड़ और कांस्य जीतने पर पचास लाख रुपये दिये जायेंगे। भारतीय महिला हॉकी टीम कांस्य की जंग में जीत नहीं पाई।

हालांकि, उन्होंने अपने शानदार खेल से सभी का दिल जीत लिया। जिसे देखते हुए झारखण्ड की खिलाड़ियों को सरकार अपने पूर्व के फैसले को संशोधित कर 50-50 लाख रुपये का पुरस्कार देगी और सभी के पैतृक घर को पक्के मकान में तब्दील करायेगी।’’

सोरेन ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में पहुंच कर इतिहास रच दिया और अपने जज्बे से साबित कर दिया कि वह दुनिया की बेहतर से बेहतर टीम को टक्कर देने का माद्दा रखती है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
CM योगी ने माहौल खराब करने वालों को चेताया, कहा- ये होगा एक्‍शन...