गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. helicopter crash Vaishno devi
Written By
Last Updated : सोमवार, 23 नवंबर 2015 (16:24 IST)

वैष्णोदेवी श्रद्धालुओं से भरा हेलीकॉप्टर गिरा, 7 की मौत

वैष्णोदेवी श्रद्धालुओं से भरा हेलीकॉप्टर गिरा, 7 की मौत - helicopter crash Vaishno devi
जम्मू। जम्मू कश्मीर में कटरा से वैष्णोदेवी जा रहा हेलीकॉप्टर सोमवार दोपहर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई।
 
मारे गए लोगों के नाम : मारे गए लोगों में हेलीकॉप्टर की पायलट सुमिता भी शामिल हैं। जिन छह यात्रियों की मौत हुई है, उनके नाम हैं अर्जुन सिंह, महेश, वंदना, अक्षिता, अमृत पॉल और ‍सचिन।
 
हमारे जम्मू कश्मीर संवाददाता के अनुसार हिमालयन कंपनी हेलीकॉप्टर वैष्णोदेवी जाने वाले छह श्रद्धालुओं को बैठाकर कटरा से सांझी छत जा रहा था। बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हेलीकॉप्टर में आग लग गई। इस हादसे में महिला पायलट समेत सात लोगों की मौत हो गई। 

बताया जा रहा है दुर्घटना मौसम ठीक नहीं होने की वजह से हुई है। जिस समय हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी थी, उस समय काफी कोहरा था। राहत कार्य के लिए संबंधित अधिकारियों का दल घटनास्थल पर पहुंच गया है। 
 
दुर्घटना से जुड़े कुछ और फोटो देखने के लिए देखें अगले पेज...