1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. hardeep puri denies petrol diesel price hike lockdown rumors india
Last Updated :नई दिल्ली , मंगलवार, 12 मई 2026 (18:53 IST)

Petrol Diesel Price : भारत के पास कितना है तेल और गैस का स्टॉक? पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिया जवाब, क्या बढ़ेंगी कीमतें, लॉकडाउन की अफवाहों पर क्या बोले

hardeep singh puri
पिछले कई दिनों से देश के गलियारों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी और दोबारा लॉकडाउन लगने की अफवाहें जोरों पर थीं। इन आशंकाओं पर पूर्ण विराम लगाते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने साफ किया है कि सरकार न तो ईंधन की कीमतें बढ़ाने पर विचार कर रही है और न ही देश में फिर से लॉकडाउन लगाने की कोई योजना है।
उनके इस बयान से उन आम नागरिकों को बड़ी राहत मिली है जो बढ़ती महंगाई और पाबंदियों के डर से चिंतित थे। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री के अनुसार भारत के पास 60 दिनों का कच्चे तेल का पर्याप्त स्टॉक है। इसके अलावा LPG का 45 दिनों का और LNG का 60 दिनों का स्टॉक है। उन्होंने आम जनता से यह भी कहा है कि भविष्य के लिए इन स्टॉक्स को और बढ़ाया जा रहा है। ताकि देश में तेल और गैस की किल्लत का सामना न करना पड़े।
हरदीप सिंह पुरी ने यह भी कहा कि कई लोग ऐसी अफवाह उड़ा रहे थे कि चुनाव परिणाम के बाद सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि कर देगी, लेकिन आपको यह जान लेना चाहिए कि पिछले 4 सालों से, साल 2022 के बाद से ही अभी तक कीमतें वैसे ही है। तेल कंपनियां रोज 1000 करोड़ रुपये का नुकसान सहन कर रही है। इसके कारण कुल घाटा 2 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
पश्चिम एशिया के तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी के कारण अर्थव्यवस्था भारी दबाव में है। फिर भी देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाई जा रही है। इस दौरान कई चुनाव हुए लेकिन सरकार ने कीमतें नहीं बढ़ाई केंद्रीय मंत्री ने चुनौतीपूर्ण समय का जिक्र करते हुए कहा कि पिछला दौर कठिन जरूर रहा है, लेकिन भारत ने हर चुनौती को अवसर में बदलने का काम किया है।  Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
कूनो में बड़ा झटका, 1 महीने के 4 चीता शावक मृत मिले, आंशिक रूप से खाए हुए मिले शव