1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. girlfriend Burned Boyfriend Alive and Filmed His Death
Last Updated : बुधवार, 22 अप्रैल 2026 (14:27 IST)

गर्लफ्रेंड का खूनी खेल, आंखों पर बांधी पट्टी, कपड़े उतरवाए, बॉयफ्रेंड को जिंदा जलाकर बनाया मौत का वीडियो

Girlfriend set fire boyfriend
  • बेंगलुरु में एक युवती ने बॉयफ्रेंड को प्रपोज करने के बहाने दिया खूनी खेल को अंजाम
  • घर बुलाया, आंखों पर पट्टी बांधी, कुर्सी से बांधा और फिर आग लगा दी
  • युवती ने बॉयफ्रेंड को आग लगाने की वारदात को कैमरे में कैद किया, देखती रही मौत का तांडव
  • युवती बॉयफ्रेंड द्वारा इग्नोर किए जाने से नाराज थी और उसे लगा कि वह उससे शादी नहीं करेगा
बेंगलुरु में मंगलवार को एक गर्लफ्रेंड ने अपने प्रेमी के साथ बेहद खौफनाक घटना को अंजाम दिया है। जिसने भी सुना उसकी रूह कांप गई। यहां एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड को घर बुलाया, वेस्टर्न स्टाइल में प्रपोज करने के बहाने उसकी आंखों पर पट्टी बांधकर उसे कुर्सी से बांध दिया। इसके बाद उस पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। पुलिस का कहना है कि इग्नोर किए जाने की वजह से युवती बॉयफ्रेंड से नाराज थी। इतना ही नहीं, उसने अपने बॉयफ्रेंड को आग लगाने की वारदात को कैमरे में कैद किया और बॉयफ्रेंड को तड़पते मरते हुए देखती रही।

पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। मृतक की पहचान 27 साल के किरण के रूप में हुई है। आरोपी महिला का नाम प्रेरणा है और उसकी उम्र भी 27 साल बताई जा रही है। ये दोनों एक टेलीकॉम स्टोर में साथ काम करते थे। पिछले एक साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध था। पुलिस जांच में पता चला है कि प्रेरणा पिछले कुछ समय से किरण से नाराज चल रही थी। उसे लगता था कि किरण उसे नजरअंदाज कर रहा है और उससे शादी नहीं करेगा। इसी गुस्से में उसने किरण की हत्या की साजिश रची।

क्‍या है पूरी खौफनाक वारदात : घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि 27 साल की प्रेरणा और उसका साथी किरण दोनों एक ही टेलीकॉम स्टोर पर काम करते थे। दोनों एक साल से ज्यादा समय से रिश्ते में थे। लेकिन हाल ही प्रेरणा को लगा कि किरण उस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रहा है और वह उससे शादी नहीं करेगा। प्रेरणा अपनी मां और भाई के साथ रहती है। मंगलवार को वह अपने घर पर अकेली थी। उसने किरण को दक्षिण बेंगलुरु के अंजनापुरा स्थित अपने घर बुलाया।

जब किरण उसके घर पहुंचा तो दोनों ने कुछ देर बात की। फिर महिला ने उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी और उसे एक कुर्सी पर बैठा दिया। इसके बाद प्रेरणा ने किरण को बांधना शुरू कर दिया। जब उसने आपत्ति जताई, तो उसने कहा कि वह ऐसा इसलिए कर रही है, क्योंकि वह उसे वेस्टर्न तरीके से प्रपोज करना चाहती है। जब लड़के को पूरी तरह से बांध दिया गया तो वह प्रपोजल का इंतजार करने लगा। लेकिन प्रेरणा ने कुछ और ही सोचा हुआ था, उसने उसके ऊपर केरोसीन डालकर आग लगा दी।

पहले गुमराह किया फिर ... घटना के बाद शुरुआत में प्रेरणा ने जांचकर्ताओं को गुमराह करने की कोशिश की। उसने दावा किया कि जब उसे एक ज़ोरदार धमाके की आवाज़ सुनाई दी, तब वह बाथरूम में थी और बाद में उसने देखा कि किरण ने खुद को आग लगा ली थी। हालांकि, घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस अधिकारियों को शक हो गया। उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के डीसीपी डीएल नागेश ने बताया कि यह स्पष्ट रूप से हत्या का मामला है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
Edited By : Naveen R Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
स्किल से रोजगार तक, 1 ट्रिलियन डॉलर इकानॉमी के लिए योगी सरकार का मास्टर प्लान