मंगलवार, 19 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Girl, rape and murder, killed a girl
Written By
Last Updated : सोमवार, 2 अगस्त 2021 (23:30 IST)

बच्‍ची की संदिग्‍ध मौत, आरोपी ने करा दिया अंतिम संस्‍कार, घरवालों का ‘दुष्‍कर्म का आरोप’, FIR दर्ज

बच्‍ची की संदिग्‍ध मौत, आरोपी ने करा दिया अंतिम संस्‍कार, घरवालों का ‘दुष्‍कर्म का आरोप’, FIR दर्ज - Girl, rape and murder, killed a girl
नई दिल्ली, दिल्ली के कैंट इलाके में नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप श्मशान घाट पर क्रियाकर्म करने वाले युवक पर लगा है। जिसने रेप के बाद परिजनों पर शव के अंतिम संस्कार का दबाव बनाया।

आरोपी ने परिजनों को बताया कि बच्ची वाटर कूलर से पानी लेने आई थी। जहां करंट लगने से उसकी मौत हो गई। बच्ची को अस्पताल न ले जाने की बात कहते हुए आरोपी ने परिजनों को भ्रमित कर दिया।

आरोपी ने कहा कि अगर पुलिस आएगी तो बच्ची को अस्पताल ले जाएगी। जहां उसके सभी ऑर्गन चोरी हो जाएंगे। इसके बाद आरोपी के कहने पर श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर भी दिया गया। लेकिन परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी।

डीसीपी साउथ वेस्ट इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को बीती रात 10:30 बजे के करीब मामले की जानकारी मिली थी।

पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले का पता लगने के बाद फॉरेंसिक की टीम को बुलाया गया।

परिजनों का आरोप है कि बिना उनकी सहमति के उनकी बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बेटी के शव पर जलने के निशान थे, जो करंट लगने से नहीं आते। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह श्मशान के पास ही ओल्ड नांगल गांव में रहते हैं। रविवार शाम को उनकी बेटी वाटर कूलर से पानी लेने गई थी, लेकिन बहुत देर तक नहीं लौटी। शाम करीब 6 बजे आरोपी ने मृतक की मां को श्मशान बुलाकर बच्ची का शव दिखाया।

उसने बच्ची के पानी लेने के दौरान करंट लगना बताया। हालांकि, उसके होंठ नीले पड़ गए थे और कलाई पर जलने से निशान थे। जिसके बाद आरोपी ने बहला फुसलाकर शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और संबंधित धाराओं में मामला किया गया है।
ये भी पढ़ें
असम-मिजोरम विवाद पर लोगों को भड़का रही कांग्रेस: नड्डा