सम्बंधित जानकारी
- एलन मस्क की भारत को चेतावनी: दिल्ली की जन्म दर फिनलैंड से भी कम, बताया मानव सभ्यता के लिए सबसे बड़ा खतरा
- पेट्रोल से 20 रुपए सस्ता ईंधन आ गया! WagonR और Splendor वालों के लिए बड़ी खुशखबरी
- Visakhapatnam Steel Plant Accident : काल बनकर बरसा पिघला स्टील, 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत, विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में खौफनाक हादसा
- आसमान के 'सिकंदर' तेजस की राह में रोड़ा, अमेरिका के धोखे से भड़का रक्षा मंत्रालय, HAL पर लगेगा भारी जुर्माना!
- नासिक को टक्कर दे रहा है बाबा महाकाल का शहर? उज्जैन में हो रही है सेब (Apple) की बंपर खेती, करोड़ों की कमाई का मौका
पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज मार्कंडेय काटजू ने बनाई 'इश्क करो पार्टी', महुआ मोइत्रा को भी दे डाला ये ऑफर!
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने 'इश्क करो पार्टी' के नाम से एक नई राजनीतिक पार्टी बनाई है। उन्होंने युवाओं से जुड़ने की अपील करते हुए मेक लव नॉट वार का संदेश दिया। हालांकि अभी तक पार्टी का कोई औपचारिक घोषणापत्र जारी नहीं किया गया है। ALSO READ: खान सर को कोर्ट से बड़ी राहत: पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि जो लोग 'इश्क करो पार्टी' से जुड़ना चाहते हैं, वे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने खुद को इस पार्टी का संरक्षक बताया। काटजू के मुताबिक यह पार्टी नफरत और टकराव की राजनीति के खिलाफ प्यार, भाईचारे और इंसानी रिश्तों को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है।
Those who wish to join the newly created Ishq Karo Party, of which I am the patron, may write to [email protected]
— Markandey Katju (@mkatju) June 8, 2026
मजाक नहीं, गंभीर संदेश
इश्क करो पार्टी को लॉन्च करते हुए पूर्व जस्टिस काटजू ने लिखा है- शायद लोग इसे मजाक समझें या लड़के-लड़कियों के बीच रोमांस को बढ़ावा देने वाला कोई वैलेंटाइन डे जैसा आयोजन। लेकिन ऐसे लोग अपनी गलतफहमी दूर कर लें। भारत में गरीबी, बच्चों में कुपोषण, बेरोजगारी ऐसी बड़ी समस्याओं को लोगों की एकता से उखाड़ा जा सकता है। उन्होंने आगे लिखा है- हमें जाति, धर्म, नस्ल वगैरह से ऊपर उठकर अपने सभी लोगों के लिए प्यार (इश्क) रखना चाहिए। तभी हम आधुनिक सोच वाले नेताओं की अगुवाई में, लोगों को उनकी भयानक हालत से आजाद कराने के लिए एक जबरदस्त जन-आंदोलन छेड़ सकते हैं।
Aims and objectives of Ishq Karo Party
— Markandey Katju (@mkatju) June 8, 2026
By Justice Katju, patron of IKP
Some people may think that the formation of the newly created IKP is a joke, a kind of Valentine's Day for promoting romance between boys and girls. But that is a total misconception.
In fact it is a very…
महुआ मोइत्रा को भेजा ऑफर
सोशल मीडिया पेज एक्स पर पूर्व जस्टिस काटजू ने लिखा कि महुआ मोइत्रा भी भाजपा ज्वाइन करती हैं तो हैरानी वाली बात नहीं होगी। इस पर महुआ बिफर पड़ी, जिसके बाद काटजू ने उन्हें इश्क करो पार्टी ज्वाइन करने का ऑफर दे दिया। साथ ही सलाह भी दे डाली की इश्क करो पार्टी के साथ जुड़िए, प्यार फैलाइए, नफरत नहीं। ALSO READ: एलन मस्क की भारत को चेतावनी: दिल्ली की जन्म दर फिनलैंड से भी कम, बताया मानव सभ्यता के लिए सबसे बड़ा खतरा
कॉकरोच जनता पार्टी से क्यों हो रही है तुलना?
काटजू की नई पार्टी की तुलना सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी से की जा रही है। संगठन ने कथित परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी। अब इश्क करो पार्टी के ऐलान के बाद कई लोग इसे कॉकरोच जनता पार्टी का नया प्रतिद्वंद्वी बता रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे मौजूदा तनावपूर्ण राजनीतिक माहौल में हल्के-फुल्के और सकारात्मक संदेश के रूप में देखा। वहीं कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि क्या यह पार्टी वास्तव में राजनीति में उतरेगी या सिर्फ सोशल मीडिया तक ही सीमित रहेगी।
edited by : Nrapendra Gupta
