• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Fog
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 23 दिसंबर 2016 (11:45 IST)

कोहरे ने फिर दी दस्तक, रेल यातायात प्रभावित

Fog
नई दिल्ली। पिछले कई दिन तक मौसम साफ रहने के बाद राजधानी में कोहरे ने शुक्रवार को फिर दस्तक दी। इसकी वजह से रेल एवं यातायात सेवाओं पर असर पड़ा।

 
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक घरेलु उड़ान को रद्द करना पड़ा जबकि 3 अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं प्रभावित हुईं। इनका परिचालन देरी से हुआ। पिछले दिनों घने कोहरे की वजह से विमान, रेल और सड़क यातायात काफी प्रभावित हुआ था। रेलवे ने कोहरे की वजह से कई यात्री सेवाओं को 15 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया था।
 
शुक्रवार को कोहरे के कारण 42 यात्री ट्रेनें देरी से चल रही हैं और 4 के समय में परिवर्तन किया गया है। सड़क यातायात पर असर नहीं पड़ा है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
अब टाटा मोटर्स से भी नुस्ली वाडिया की विदाई