बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Fears of petrol and diesel becoming expensive again
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 6 मई 2022 (13:14 IST)

Petrol Diesel Prices : पेट्रोल-डीजल के दोबारा महंगे होने की आशंका बढ़ी, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं आज दाम

Petrol Diesel Prices : पेट्रोल-डीजल के दोबारा महंगे होने की आशंका बढ़ी, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं आज दाम - Fears of petrol and diesel becoming expensive again
नई दिल्‍ली। वैश्विक बाजार में महंगे होते क्रूड ऑइल के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के नए भाव जारी कर दिए हैं। दिल्‍ली, मुंबई सहित चारों महानगरों और देश के प्रमुख शहरों में आज शुक्रवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

 
बात यह है कि मुख्‍य आर्थिक सलाहकार ने पिछले महीने एक बयान में कहा था कि जब तक क्रूड के दाम 110 डॉलर प्रति बैरल से कम है, पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे। कच्‍चे तेल की कीमत अगर 110 डॉलर से ऊपर रहती है तो इसका बोझ सरकार, तेल कंपनियों और उपभोक्‍ताओं को मिलकर उठाना होगा। ऐसे में ब्रेंट क्रूड के भाव ग्‍लोबल मार्केट में आज 110 डॉलर के ऊपर पहुंचने के बाद पेट्रोल-डीजल के दोबारा महंगे होने की आशंका बढ़ गई है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 105.41 और डीजल 96.67, मुंबई में पेट्रोल 120.51 और डीजल 104.77, चेन्नई में पेट्रोल 110.85 और डीजल 100.94, कोलकाता में पेट्रोल 115.12 और डीजल 99.83, नोएडा में पेट्रोल 105.47 और डीजल 97.03, लखनऊ में पेट्रोल 105.25 और डीजल 96.83, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 91.45 और डीजल 85.83 और पटना में पेट्रोल 116.23 और डीजल 101.06 प्रति लीटर के भाव हैं।
 
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर दिन सुबह 6 बजे से बदलाव होता है और सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है।