शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Farmers Tiranga rally on independence day
Written By
Last Updated : गुरुवार, 5 अगस्त 2021 (07:27 IST)

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा रैली निकालेंगे प्रदर्शनकारी किसान

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा रैली निकालेंगे प्रदर्शनकारी किसान - Farmers Tiranga rally on independence day
नई दिल्ली। केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसान स्वतंत्रता दिवस पर ‘किसान मजदूर आजादी संग्राम दिवस’ मनाएंगे और देशभर में तिरंगा यात्रा निकालेंगे।
 
संयुक्त किसान मोर्चा ने एक बयान जारी कर कहा कि 15 अगस्त को किसान और मजदूर ब्लॉक, तहसील, जिला मुख्यालय या अपने नजदीकी किसान मोर्चा या धरने तक तिरंगा जुलूस निकालेंगे।
 
बयान में कहा गया कि यह जुलूस साइकिल, मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर इत्यादि पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ निकाला जाएगा।

उल्लेखनीय है कि कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसान मानसून सत्र की शुरुआत से ही जंतर-मंतर पर अपनी संसद चला रहे हैं। किसान संसद 13 अगस्त तक चलेगी।
ये भी पढ़ें
मध्यप्रदेश में 1250 से ज्यादा गांवों में बाढ़ से हाहाकार, गृहमंत्री को भी करना पड़ा एयरलिफ्ट