गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Fake news circulating, no mosque vandalised in Ashok Vihar
Written By
Last Updated : बुधवार, 26 फ़रवरी 2020 (13:42 IST)

दिल्ली के अशोक विहार में अफवाह से पुलिस परेशान, लोगों से की अपील

दिल्ली के अशोक विहार में अफवाह से पुलिस परेशान, लोगों से की अपील - Fake news circulating, no mosque vandalised in Ashok Vihar
नई दिल्ली। उत्तर पूर्व इलाके के पुलिस आयुक्त ने अशोक विहार इलाके में एक मस्जिद को क्षतिग्रस्त किए जाने संबंधी खबरों को भ्रामक बताते हुए कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं घटित हुई है। उन्होंने लोगों से ऐसी अफवाहों को फैलाने से बचने की अपील की।
 
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भड़की हिंसा में अब तक 13 लोग मारे जा चुके हैं। दिल्ली पुलिस हिंसाग्रस्त इलाकों में देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किए हैं।
 
इस बीच राजधानी में हिंसा के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के डीजी ट्रेनिंग एवं भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी एस एन श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त (कानून और व्यवस्था) के रूप में मंगलवार की रात को नियुक्त कर दिया। श्रीवास्तव तत्काल प्रभाव से नया प्रभार ग्रहण करेंगे। 
 
इस बीच दिल्ली में फैली हिंसा से निपटने के लिए पुलिस ने भी सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। हिंसा से प्रभावित इलाकों में भारी संख्या में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।