शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. eid mubarak
Written By
Last Updated : सोमवार, 26 जून 2017 (09:53 IST)

चांद आया नजर, आज धूमधाम से मनाई जा रही ईद

चांद आया नजर, आज धूमधाम से मनाई जा रही ईद - eid mubarak
नई दिल्ली। ईद का चांद रविवार देर शाम नजर आ गया। बोहरा समुदाय ने कल ही ईद मनाई जबकि मुस्लिम समुदाय के ईद का जश्न सोमवार यानी आज होगा। मुस्लिम बाहुल्य कालोनियों में ईद की खुशी में आतिशबाजी की गई। मगरिब की नमाज के बाद रोजेदारों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। आज बाजार में रोनक रहेगी।
 
मगरिब की नमाज के बाद रोजेदार चांद की तलाश में छतों पर चढ़ गए। आसमान साफ था, इसलिए कुछ ही देर में चांद नजर भी आ गया। रविवार को सऊदी अरब में ईद मनाई गई थी, इसलिए सोमवार को यहां ईद का होना तय माना जा रहा था।

ईद के दिन मस्जिद में सुबह का नमाज पढ़ी जा रही है और लोग एक दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दे रहे हैं। ईद-उर-फितर के दिन मुसलमान 30 दिनों के बाद पहली बार दिन में खाना खाते हैं। मान्यता है कि रमजान महीने की 27वीं रात को कुरान का नुजूल यानी अवतरण हुआ था। हिजरी कैलेण्डर के अनुसार ईद साल में दो बार आती है। एक ईद को ईद-उल-फितर और दूसरी को ईद-उल-जुहा कहा जाता है। आज ईद उल फितर मनाई जा रही है। ईद-उल-फितर को ईद या मीठी ईद भी कहते हैं।
 
दिल्ली की जामा मस्जिद ने भी करीब रात आठ बजे अधिकारिक घोषणा कर दी कि सोमवार को ईद है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी छतों और मस्जिदों में ईद के चांद के दीदार करने को बेकरार दिखे। चांद दिखने के बाद बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। चांद का दीदार होते ही लोगों ने बाजारों में पहुंचकर दूध, ड्राई फ्रूट और सेवई आदि खरीदे। युवाओं ने कपड़ों की खरीदारी की। महिलाएं सौंदर्य प्रसाधन कपड़े और होम डेकोरेट सामग्री खरीदने में लगी रहीं।

राजधानी के सभी छोटे एवं बड़े बाजारों में काफी रौनक पसरी रही और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जमकर खरीदारी की। बाजारों में लोगों ने करोड़ों रुपयों की खरीदारी की। ईद के पर्व को भरपूर खुशियों के साथ मनाने के लिए मुसलमानों ने बाजारों से नए सामान की खरीदारी की।
 
सोमवार को ईद को ध्यान में रखते हुए रविवार को खरीदारी बड़े पैमाने पर हुई। हालांकि राजधानी में अनेक स्थानों पर हल्की बारिश होने पर मौसम सुहावना हो गया है। ईद की खुशी पर मुस्लिम समुदाय के लोगों में विशेष रूप से बच्चों, जवानों तथा महिलाओं में भारी खुशी देखी गयी।