1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. neet-paper-leak-cjp-founder-abhijeet-dipke-jantar-mantar-protest-delhi-airport-appeal

कॉकरोच जनता पार्टी का पहला शक्ति प्रदर्शन, दिल्ली पहुंचने से अभिजीत दीपके ने दिया यह बड़ा संदेश?

Abhijeet Dipke Cockroach Janta Party
Cockroach Janta Party : अमेरिका में पढ़ाई कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस बीच सीजेपी ने लोगों से एयरपोर्ट पर नहीं आने की अपील की है। ALSO READ: '6 जून को क्या होने वाला है?' CJP के अभिजीत दीपके ने बढ़ाया सस्पेंस, दिल्ली प्लान पर अब भी कई सवाल
 
दीपके 6 जून को सुबह भारत आ रहे हैं। वह जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की अनुमति लेने के लिए खुद पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाएंगे। उनकी इसी दिन पार्टी NEET पेपर लीक विवाद को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन करने की योजना है। 
 
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि भारत की ओर अग्रसर...अपने भाग्य को संविधान के हाथों में छोड़ रहा हूं। इस पोस्‍ट के साथ उन्होंने जय भीम हैशटेग का भी इस्तेमाल किया।

सीजेपी की एयरपोर्ट पर नहीं आने की अपील

सीजेपी ने दीपके के समर्थकों से एयरपोर्ट पर नहीं आने की अपील की। पार्टी का मानना है कि एयरपोर्ट पर लोगों की भारी भीड़ से कामकाज में रुकावट आ सकती है। इससे यात्रियों और सुरक्षाकर्मियों, दोनों के लिए मुश्किलें पैदा हो सकती हैं। इतने सारे लोगों का एयरपोर्ट पर इकट्ठा होना मुमकिन नहीं है, क्योंकि इससे आम लोगों और सुरक्षा बलों को परेशानी होगी। इसलिए कृपया दिल्ली एयरपोर्ट न आएं। ALSO READ: Cockroach Janata Party की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर किया यह बड़ा ऐलान, सरकार से बातचीत को भी तैयार
 
पार्टी ने समर्थकों से अनुशासन बनाए रखने और ऐसी किसी भी हरकत से बचने को कहा जिससे कोई गड़बड़ी हो सकती है। अपील में कहा गया है कि विरोधी इस आंदोलन को खत्म करने या बदनाम करने का मौका ढूंढ रहे हैं और पार्टी को उन्हें ऐसा मौका नहीं देना चाहिए।

गौरतलब है कि सोनम वांगचुक, प्रकाश राज समेत कई दिग्गजों ने अभिजीत दीपके के नेतृत्व में होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी के पहले शक्ति प्रदर्शन में शामिल होने का फैसला किया है।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
क्‍यों बिगड़ रहे इंदौर के ‘पंच तत्‍व’, भविष्‍य में कितना खतरनाक होगा हवा, पानी और पृथ्‍वी का ये असंतुलन?