शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. ECI letter to political parties
Written By
Last Updated : मंगलवार, 4 अक्टूबर 2022 (16:20 IST)

चुनाव आयोग का राजनीतिक दलों को पत्र, कहा- खोखले चुनावी वादों के दूरगामी प्रभाव

चुनाव आयोग का राजनीतिक दलों को पत्र, कहा- खोखले चुनावी वादों के दूरगामी प्रभाव - ECI letter to political parties
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मंगलवार को चुनावी वादों की वित्तीय व्यवहार्यता के बारे में मतदाताओं को प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने को लेकर राजनीतिक दलों को पत्र लिखा। पत्र में कहा गया है कि खोखले चुनावी वादों के दूरगामी प्रभाव होते हैं।
 
चुनाव आयोग ने कहा कि वह चुनावी वादों पर पूर्ण जानकारी ना देने और उसके वित्तीय स्थिरता पर पड़ने वाले अवांछनीय प्रभाव की अनदेखी नहीं कर सकता है।
 
पत्र में कहा गया है कि वह चुनावी वादों पर पूर्ण जानकारी ना देने और उसके वित्तीय स्थिरता पर पड़ने वाले अवांछनीय प्रभाव की अनदेखी नहीं कर सकता है क्योंकि खोखले चुनावी वादों के दूरगामी प्रभाव होंगे।
 
राजनीतिक दलों द्वारा किए गए चुनावी वादों की घोषणा संबंधी प्रस्तावित प्रारूप में तथ्यों को तुलना योग्य बनाने वाली जानकारी की प्रकृति में मानकीकरण लाने का प्रयास किया गया है। प्रस्तावित प्रारूप में वादों के वित्तीय निहितार्थ और वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता की घोषणा करना अनिवार्य है।
 
सुधार के प्रस्ताव के जरिये, निर्वाचन आयोग का मकसद मतदाताओं को घोषणापत्र में चुनावी वादों की वित्तीय व्यवहार्यता के बारे में सूचित करने के साथ ही यह भी अवगत कराना है कि क्या वे राज्य या केंद्र सरकार की वित्तीय क्षमता के भीतर हैं या नहीं?
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में हिमस्खलन में 10 पर्वतारोहियों की मौत, कई अन्य फंसे