गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. During heavy snowfall 100 soldiers carries women to hospital
Written By
Last Modified: बुधवार, 15 जनवरी 2020 (12:48 IST)

साहस को सलाम, 4 घंटे तक बर्फ में चलकर 100 जवानों ने गर्भवती महिला को पहुंचाया अस्पताल

साहस को सलाम, 4 घंटे तक बर्फ में चलकर 100 जवानों ने गर्भवती महिला को पहुंचाया अस्पताल - During heavy snowfall 100 soldiers carries women to hospital
नई दिल्ली। भारी बर्फबारी के बीच जम्मू-कश्मीर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद आपको भी सेना के जवानों पर नाज होगा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें देखा जा सकता है कि सेना के 100 जवानों ने कैसे चार घंटे तक बर्फ में पैदल चलकर एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाया।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस वीडियो को ट्वीट कर सेना के जवानों को सलाम किया। साथ ही उन्होंने शमीमा और उनके बच्चे की अच्छी सेहत की कामना की।

सेना के चिनार कॉर्प्स को मंगलवार को ट्वीट कर कहा था कि घाटी में बर्फबारी होने के कारण एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने में दिक्कत हो रही है। कमर तक बर्फ गिरी होने के कारण कोई भी साधन उसे लेकर अस्पताल तक नहीं पहुंच सकता था।