शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. DTC staff strike
Written By
Last Modified: सोमवार, 29 अक्टूबर 2018 (09:46 IST)

डीटीसी कर्मचारी आज रहेंगे हड़ताल पर, निगम ने की काम पर आने की अपील

डीटीसी कर्मचारी आज रहेंगे हड़ताल पर, निगम ने की काम पर आने की अपील - DTC staff strike
फाइल फोटो

नई दिल्ली। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) कर्मचारियों की यूनियनें सोमवार को हड़ताल करेंगी, जिससे सार्वजनिक परिवहन बसों पर निर्भर रहने वाले यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

डीटीसी के ठेका कर्मचारी डीटीसी संविदा श्रमिक संघ के बैनर तले गत सोमवार से हड़ताल पर हैं। उनकी मांगों में उस भत्ते को भी बहाल करना शामिल है, जिसे एक अदालत के आदेश के बाद डीटीसी ने कम कर दिया था। डीटीसी वर्कर्स यूनिटी सेंटर ने भी सोमवार को हड़ताल किए जाने का आह्वान किया है।

इस बीच डीटीसी ने एक प्रेस बयान में कहा, दिल्ली सरकार ने न्यूनतम वेतन दरों को बहाल किया था जो ठेका कर्मचारियों के लिए चार अगस्त, 2018 से पहले लागू थीं और न्यूनतम वेतन को कम करने के आदेश वापस ले लिए थे।

डीटीसी ने ठेका कर्मचारियों से जल्द से जल्द अपने काम पर लौटने की अपील की है। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (एस्मा),1974 लगा दिया था। (भाषा)
ये भी पढ़ें
कश्मीर में पाकिस्तानी स्नाइपर का खतरनाक खेल, रणनीति बदल रही है भारतीय सेना