सम्बंधित जानकारी
- 1 जून से कमर्शियल गैस सिलेंडर 42 रुपए तक महंगा, जानें क्या है 19kg और 5kg LPG के नए दाम
- पेट्रोल-डीजल और घरेलू रसोई गैस सिलेंडर हो सकते हैं महंगे, जल्द हो सकता है ऐलान
- सिलेंडर 4 माह में 1518 रुपए महंगा, कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा, कहा- 'महंगाई मैन' का चाबुक
- Top News : बंगाल में स्ट्रांग रूम पर बवाल, कमर्शियल गैस सिलेंडर 1000 रुपए महंगा
- कमर्शियल गैस सिलेंडर पर महंगाई की मार, दिल्ली में 195.5 रुपए महंगा, कोलकाता में कितने बढ़े दाम?
महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा, जानिए अब आपके शहर में कितनी होगी कीमत
आम लोगों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की कीमत में 29 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें रविवार, 7 जून से लागू हो गई हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 913 रुपए से बढ़कर 942 रुपए हो गई है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ रहे असर के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमतों में दबाव बना हुआ है। इसी वजह से घरेलू गैस के दामों में एक बार फिर इजाफा किया गया है।
इससे पहले मार्च में भी घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। उस समय वैश्विक ऊर्जा बाजार पर अमेरिका-ईरान तनाव का असर देखने को मिला था।
क्यों बढ़े LPG के दाम?
सरकारी तेल विपणन कंपनियों का कहना है कि सीमित वैश्विक आपूर्ति और बढ़ती लागत के कारण उन्हें घरेलू LPG की बिक्री पर भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। सूत्रों के अनुसार, ताजा बढ़ोतरी से पहले कंपनियों को प्रत्येक घरेलू सिलेंडर पर करीब 703 रुपए का नुकसान हो रहा था।
घरेलू LPG के साथ-साथ पेट्रोल, डीजल, एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में भी हाल के महीनों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
कमर्शियल LPG भी हुआ महंगा
होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में भी लगातार इजाफा हो रहा है। 1 जून को इसकी कीमत में 42 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत 3,113 रुपए प्रति सिलेंडर पहुंच गई है। इससे पहले मई में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1,000 रुपए, अप्रैल में 195.50 रुपए और मार्च में 114.50 रुपए बढ़ाए गए थे। Edited by : Sudhir Sharma
