1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Digitally arrested for 17 days, NRI couple in Delhi duped of Rs 14.85 crore
Last Updated :नई दिल्ली , रविवार, 11 जनवरी 2026 (11:01 IST)

दिल्ली : NRI डॉक्टर दंपति को Digital Arrest कर 14 करोड़ लूटे, 8 अलग-अलग बैंकों में ट्रांसफर कराए रुपए

digital arrest
देश की राजधानी में साइबर ठगी चौंकाने वाला मामला सामने आया है।  साइबर ठगों ने दिल्ली के रहने वाले NRI डॉक्टर दंपति को डिजिटल अरेस्ट करके 14 करोड़ 85 लाख रुपए ठग लिए। मीडिया खबरों के मुताबिक डॉक्टर ओम तनेजा और उनकी पत्नी डॉक्टर इंदिरा तनेजा करीब 48 साल तक अमेरिका में रहकर UN में सर्विस की और रिटायर होने के बाद साल 2015 में वापस भारत आ गए। 2015 से डॉक्टर दंपति चैरिटेबल सर्विस से जुड़ गए। 24 दिसंबर को डॉक्टर दंपति के पास साइबर ठगों का फोन आया। साइबर ठगों ने डॉक्टर दंपति को फर्जी मुकदमों और अरेस्ट वारंट का डर दिखाया। इससे डॉक्टर दंपति डर गए। 
कैसे हुआ मामले का खुलासा
साइबर ठगों ने 24 दिसंबर से 10 जनवरी तक डॉक्टर ओम तनेजा और उनकी पत्नी डॉक्टर इंदिरा तनेजा को वीडियो कॉल के जरिए डिजिटल अरेस्ट करके रखा। उन्होंने आठ अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए। मामले का खुलासा तब हुआ जब 10 जनवरी की सुबह साइबर ठगों ने यह कहा कि आप अपने लोकल पुलिस स्टेशन चले जाएंगे क्योंकि अब यह सारा पैसा आपको आरबीआई के द्वारा रिफंड किया जाएगा और लोकल पुलिस को इसकी जानकारी होगी। जब डॉक्टर इंदिरा तनेजा पुलिस स्टेशन पहुंचीं तब भी साइबर ठग उनके साथ वीडियो कॉल पर थे। दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे मामले की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की साइबर यूनिट IFSO को सौंप दी है। 
 
फर्जी मुकदमों और अरेस्ट वारंट के नाम पर धमकाया 
मीडिया खबरों के मुताबिक साइबर ठगों ने उन्हें अरेस्ट वारंट और फर्जी मुकदमों के नाम पर डराया। इतना ही नहीं साइबर ठगों ने उन्हें पीएमएलए और मनी लॉन्ड्रिंग कानून का भी हवाला देकर डराया। साथ ही उन्हें नेशनल सिक्योरिटी के नाम पर भी डिजिटल अरेस्ट करके रखा।
मीडिया खबरों के मुताबिक डिजिटल अरेस्ट रहने के दौरान जब भी उन्हें कहीं बाहर जाना होता था या फिर किसी को फोन करना होता था तो साइबर ठग उनके पति डॉक्टर ओम तनेजा के फोन पर वीडियो कॉल करके सब सुनते और देखते थे ताकि उन्हें यह पता चल सके की इस साइबर ठगी के बारे में वह किसी को बता तो नहीं रही है। डॉक्टर इंदिरा तनेजा जब पहली बार पैसा ट्रांसफर करने के लिए अपने बैंक गईं तो बैंक के मैनेजर ने भी उनसे पूछा कि इतनी बड़ी रकम वह क्यों ट्रांसफर कर रही हैं? तो उन्होंने बैंक मैनेजर को वही बताया जो साइबर ठगों ने उन्हें समझा कर भेजा था। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
आगरा में क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट के नाम पर 100 करोड़ की ठगी, 2 गिरफ्तार