गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Difficulties of Sambit Patra increased
Written By
Last Updated : मंगलवार, 23 नवंबर 2021 (19:53 IST)

संबित पात्रा की बढ़ीं मुश्किलें, केजरीवाल का गलत वीडियो पोस्ट कर बुरे फंसे

संबित पात्रा की बढ़ीं मुश्किलें, केजरीवाल का गलत वीडियो पोस्ट कर बुरे फंसे - Difficulties of Sambit Patra increased
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सोशल मीडिया पर कथित रूप से फर्जी वीडियो पोस्ट करने के आरोप में दिल्ली की अदालत ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।
 
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ इसी साल जनवरी माह में आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक कथित फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर दिल्ली पुलिस को शिकायत दी थी। मामला दर्ज न होने पर पार्टी ने अदालत का रुख किया था। इस मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मंगलवार को पात्रा पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए।
 
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें अरविंद केजरीवाल को केंद्र के नए कृषि कानूनों की तारीफ करते दिखाया गया था। वीडियो में वे इन कानूनों को बीते 70 साल का क्रांतिकारी कदम बता रहे थे। इस पर आप ने इस वीडियो को गलत बताया था।
ये भी पढ़ें
भारी बारिश और बाढ़ से आंध्र के रायलसीमा क्षेत्र में भारी तबाही