गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Desert Night 2021 : Rafale vs Rafale in Jodhpur sky
Written By
Last Modified: गुरुवार, 21 जनवरी 2021 (14:20 IST)

Desert Night 2021 : जोधपुर के आसमान में राफेल V/s राफेल का रोमांचक मुकाबला

Desert Night 2021 : जोधपुर के आसमान में राफेल V/s राफेल का रोमांचक मुकाबला - Desert Night 2021 : Rafale vs Rafale in Jodhpur sky
जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में भारतीय और फ्रांस वायुसेना का अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास डेजर्ट नाइट-21 शुरू हो गया। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार सुबह डेजर्ट नाइट-21 में शामिल होने के लिए फ्रांसीसी राफेल लड़ाकू विमान फ्युअल टैंकर ए-320 की मदद से फ्रांस से उड़ान भरकर सीधे जोधपुर पहुंचे। 
 
जानकारी के मुताबिक उनके साथ दो एटलट ए 400 एम परिवहन विमान और ए330 बहुउद्देश्यीय टैंकर परिवहन विमान आए हैं, जबकि भारत की ओर से फ्रांस से ही प्राप्त राफेल के साथ ही मिराज 2000, एसयू-30 एमकेआई, आईएल 78 ईंधन विमान के अलावा अवाक्स और अन्य आधुनिक वैमानिकी युद्धक प्रणाली शामिल की गई है। 
 
सूत्रों ने बताया कि एक्सरसाइज डेजर्ट नाइट-21 20 से 24 जनवरी तक जोधपुर वायुसेना स्टेशन में आयोजित की जा रही है। यह अभ्यास दोनों देशों की वायुसेनाओं के बीच जुड़ाव की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भारत-फ्रांसीसी रक्षा सहयोग के तहत अब तक भारतीय वायुसेना, फ्रांसीसी वायुसेना के बीच कई सैन्य अभ्यास हो चुके हैं। इससे पहले भारत ने 2018 में आगरा और ग्वालियर में वायुसेना स्टेशनों पर फ्रांसीसी वायुसेना की मेजबानी की थी।
ये भी पढ़ें
आश्चर्य! 6 माह का दिन और 6 माह की रात, 76 दिन निकलता सूर्य और 40 मिनट की ही है रात