शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. water logging
Written By
Last Updated : सोमवार, 20 सितम्बर 2021 (13:41 IST)

दिल्ली : जलजमाव से परेशान लोगों का प्रदर्शन, लगा लंबा जाम

दिल्ली : जलजमाव से परेशान लोगों का प्रदर्शन, लगा लंबा जाम | water logging
नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहब सिंह वर्मा के गांव मुंडका में जलजमाव की परेशानी झेल रहे स्थानीय निवासी सोमवार सुबह मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास टीकरी बॉर्डर की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। इससे दिल्ली-हरियाणा राष्ट्रीय राजमार्ग (रोहतक रोड) पर करीब 15 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

 
धरने और जाम के चलते राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह अपने दफ्तरों के लिए निकले लोग जहां-तहां फंसे हुए हैं और प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से ठोस आश्वासन की मांग पर अड़े हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वर्मा के भाई एवं पूर्व महापौर आजाद सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में गांव के लोग धरने पर बैठे हैं। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं।
 
सड़क पर लगे भारी जाम को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दोनों साइड के रोड बंद कर ट्रैफिक को डायवर्ट करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ग्रामीणों से बातचीत कर मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें
Video : पर्म यूनिवर्सिटी में फायरिंग के दौरान 8 लोगों की मौत, 14 घायल, जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे स्टूडेंट-प्रोफेसर