1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. delhi weather update 44 degree heatwave imd orange alert

दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर, 44°C तक पहुंचेगा तापमान, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी

heat
दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने बताया कि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है और शाम तक कुछ स्थानों पर ऊष्म लहर जैसी स्थिति के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।
आईएमडी ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान लगभग 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है। राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे बजे सापेक्षिक आर्द्रता 43 प्रतिशत दर्ज की गई।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़े के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 223 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के मुताबिक, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Donald Trump : टीचर है हमलावर, आखिर क्यों करना चाहता था ट्रंप पर हमला, कैसे दिया सुरक्षाकर्मियों को चकमा, चौंकाने वाले खुलासे