गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi: Domestic help accuses Army Major of rape
Written By
Last Modified: रविवार, 30 सितम्बर 2018 (10:31 IST)

दिल्ली : सेना के मेजर पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, पीड़िता के पति ने की आत्महत्या

दिल्ली : सेना के मेजर पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, पीड़िता के पति ने की आत्महत्या - Delhi: Domestic help accuses Army Major of rape
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सेना में मेजर के पद पर कार्यरत अधिकारी के खिलाफ कथित बलात्कार का मामला दर्ज किया है। मेजर के घर में काम करने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया और उसके पति को धमकाया। इसके बाद पीड़ित महिला के पति ने आत्महत्या कर ली।
 
दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में आरोपी मेजर के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कर ली गई है, लेकिन इस मामले में पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नहीं की है। पुलिस के अनुसार महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ बलात्कार बीती 12 जुलाई को हुआ था, जब उसका पति घर पर नहीं था।
 
महिला ने बताया कि जब उसका पति लौटा तो उसने देखा कि क्या हुआ है। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित दंपति की पिटाई की और उन्हें धमकी भी दी। (एजेंसियां)
ये भी पढ़ें
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग