शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal's security reduced
Written By
Last Modified: गुरुवार, 25 फ़रवरी 2021 (20:00 IST)

बड़ा दावा, दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की सुरक्षा घटाई

बड़ा दावा, दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की सुरक्षा घटाई - Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal's security reduced
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में सूत्रों ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा कम कर दी गई है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आरोपों से इंकार किया है।
 
एक सूत्र ने दावा किया कि गुजरात निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी के प्रभावशाली प्रदर्शन के दो दिन बाद भाजपा नेतृत्व के इशारे पर यह कदम उठाया गया है। सूत्रों ने आरोप लगाया कि केजरीवाल की सुरक्षा में लगे दिल्ली पुलिस के कमांडो की संख्या 6 से घटाकर 2 कर दी गई है।
 
बहरहाल, गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि ऐसा कोई निर्णय नहीं किया गया है। गुजरात के सूरत में नगर निकाय चुनावों में आप ने 27 सीटों पर जीत दर्ज की जहां शुक्रवार को पार्टी के संयोजक एक रोडशो में हिस्सा लेंगे। (भाषा)
 
ये भी पढ़ें
दुनिया में शेयर बाजारों, वास्तविक अर्थव्यवस्था के रुख में अंतर से चिंता बढ़ी : सेबी प्रमुख