शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi assembly elections in 2015
Written By
Last Updated : सोमवार, 12 जनवरी 2015 (17:00 IST)

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों  की घोषणा - Delhi assembly elections in 2015
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग सोमवार सुबह एक बैठक लेकर दिल्ली में चुनाव संबंधी रणनीति पर चर्चा की। इसके बाद शाम 4:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। दिल्ली में 7 तारीख को चुनाव होंगे और 10 तारीख को नतीजे आएंगे।
 
चुनाव आयुक्त वीएस संपत ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि नोटिफिकेशन की तारीख 14 जनवरी है जबकि नामांकन की आखिरी तारीख 21 जनवरी है। 24 जनवरी तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। संपत ने बताया कि चुनाव में नोटा का भी विकल्प होगा और उम्मीदवारों को सभी कॉलम भरने होंगे।
 
लगभग एक साल से दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लागू है। दिल्ली में आप की सरकार 49 दिन चली थी। कांग्रेस के समर्थन से चली सरकार की कमान अरविंद केजरीवाल ने संभाली थी। लेकिन लोकपाल के मुद्दे पर इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद दिल्ली में लगातार सरकार बनाने की कवायद चलती रही, लेकिन बात नहीं बनी। आखिरकार दिल्ली विधानसभा भंग कर नए चुनाव का रास्ता साफ कर दिया गया।
 
पिछले चुनाव में भाजपा को 32, आप को 28 और कांग्रेस को 8 सीटें मिली थीं। अन्य के हिस्से में 2 सीटें आई थीं। दिल्ली में आप ने इतिहास रचते हुए सरकार बनाई लेकिन 49 दिन बाद ही केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया।