सम्बंधित जानकारी
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे की इंदौर में सड़क हादसे में मौत
- नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- CM योगी के नेतृत्व में बदली UP की पहचान
- जम्मू कश्मीर के राजौरी में 10 हजार फुट की ऊंचाई पर आतंकियों से 8वें दिन भी मुठभेड़ जारी
- अहिंसा सर्वोच्च धर्म, लेकिन खतरा पैदा करने वालों के प्रति अपनानी पड़ेगी हिंसा : योगी आदित्यनाथ
- दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, आतंकी साजिश का भंडाफोड़, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद
सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्लूभर पानी
Rajnath Singh's stern warning to Pakistan : आतंकवाद को लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि आतंक के संरक्षकों तक सिंधु नदी का पानी नहीं पहुंचने देंगे। उन्हें हमसे पानी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। रक्षामंत्री ने साफ तौर पर कहा कि भारत शांति की भाषा न समझने वालों को जवाब देना अच्छे से जानता है और जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को पूरी तरह बंद नहीं करता, तब तक यह जल बंटवारा समझौता निलंबित ही रहेगा। रक्षामंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से सरकार ने दुनिया को दिखा दिया है कि वह उन लोगों को जवाब देना जानती है जो शांति और सद्भाव की भाषा नहीं समझते हैं।
तब तक जल बंटवारा समझौता निलंबित ही रहेगा
आतंकवाद को लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि आतंक के संरक्षकों तक सिंधु नदी का पानी नहीं पहुंचने देंगे। उन्हें हमसे पानी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। रक्षामंत्री ने साफ तौर पर कहा कि भारत शांति की भाषा न समझने वालों को जवाब देना अच्छे से जानता है और जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को पूरी तरह बंद नहीं करता, तब तक यह जल बंटवारा समझौता निलंबित ही रहेगा।
ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया को दिखा दिया कि...
रक्षामंत्री सिंह हैदराबाद में आयोजित एक बुद्धिजीवी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि (IWT) को निलंबित किए जाने का जिक्र किया। रक्षामंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से सरकार ने दुनिया को दिखा दिया है कि वह उन लोगों को जवाब देना जानती है जो शांति और सद्भाव की भाषा नहीं समझते हैं।
दुश्मनों को यह नहीं भूलना चाहिए कि...
रक्षामंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर और सैनिकों की बहादुरी पर सवाल उठाने के लिए कांग्रेस और विपक्ष के अन्य नेताओं की भी आलोचना की। रक्षामंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश को एक खास परिवार की जागीर मानती है। रक्षामंत्री राजनाथ ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि भारत के दुश्मनों को यह नहीं भूलना चाहिए कि देश के पास न केवल टीके हैं, बल्कि ब्रह्मोस मिसाइल भी है।
रक्षामंत्री ने कहा कि कश्मीर, जो कभी आतंकवाद से जुड़ा हुआ था, अब पर्यटन, निवेश और रोजगार के अवसरों में वृद्धि देख रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी प्रणाली की नदियों के जल-उपयोग को लेकर 19 सितंबर, 1960 को ऐतिहासिक सिंधु जल संधि (IWT) पर हस्ताक्षर किए गए थे।
खून और पानी एकसाथ नहीं बहेंगे
हालांकि पिछले वर्ष पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस घोषणा का पुनरावलोकन है, जिसमें उन्होंने कहा था कि खून और पानी एक साथ नहीं बहेंगे।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
