COVID-19 India: कुमार सानू के बेटे जान कोरोना संक्रमित, यूपी-आंध्र समेत कई राज्यों में बढ़े केस
महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में एक बार फिर कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती नजर आ रही है। मशहूर सिंगर कुमार सानू के बेटे जान को कोरोना संक्रमण की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई राज्यों में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय भी अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। ALSO READ: 'अगर आप ऐसा सोचते हैं तो मैं आत्महत्या कर लूंगा…' मनमोहन सिंह को लेकर SY कुरैशी की नई किताब में बड़ा खुलासा
सिंगर जान कोरोना की चपेट में
फेमस सिंगर कुमार सानू के बेटे और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट जान कुमार को कोविड19 की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जान ने एक तस्वीर शेयर की और हेल्थ अपडेट शेयर किया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'चीन से आया मेरा दोस्त… कोविड को सलाम करो।' जान ने अस्पताल में भर्ती होने और अपने कपड़ों पर भी चुटकी ली। उन्होंने लिखा, 'आज का लुक – मेरे पसंदीदा डिजाइनर कोकिलाबेन अस्पताल का है। यहां मैं वुहान वाले कोविड की वजह से एडमिट हुआ हूं।'
यूपी में भी मिला कोरोना मरीज
उत्तर प्रदेश में भी कोरोना का एक मामला सामने आया है। 27 वर्षीय युवक को सांस लेने में तकलीफ के बाद वाराणसी के बीएचयू में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, हर माह 1 या 2 कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। ALSO READ: मास्क पहनकर आम यात्री बने मंत्री, कंडक्टर ने छुट्टे न होने पर उतारा; ड्राइवर-कंडक्टर सस्पेंड
आंध्र में कोरोना के 8 एक्टिव केसेस
हाल ही में आंध्र प्रदेश से भी कोरोना वायरस के नए मामलों की जानकारी सामने आई है। यहां 8 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, 2 लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर हैं।
गौरतलब है कि कोरोना का सबसे पहला मामला दिसंबर 2019 में चीन के वुहान शहर में आया था। 30 जनवरी 2020 को भारत में कोविड-19 का पहला मरीज मिला था। अभी तक कोरोना वायरस के हजारों वैरिएंट सामने आ चुके हैं। इनमें से अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा और ओमिक्रॉन आदि सभी वैरिएंट को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने स्पेशल कैटिगरी में रखा है।

