मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Congress uproar, Rahul reaches ED office amid tight police security
Written By
Last Updated : सोमवार, 13 जून 2022 (15:31 IST)

पहले सड़क पर बैठे सीएम अशोक गेहलोत और दिग्विजय सिंह, अब पुलिस हिरासत में

Rahul Gandhi
राहुल गांधी सोमवार को पेशी के लिए ईडी दफ्तर पहुंचे। पेशी से पहले राहुल गांधी के निवास और ईडी दफ्तर में जबरर्दस्त सुरक्षा व्यवस्था की गई। हालांकि इस बीच कांग्रेस ने जमकर हंगामा और नारेबाजी की। ईडी पहुंचने के दौरान प्रियंका गांधी भी राहुल के साथ थीं। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए और नारेबाजी करते हुए ईडी कार्यालय की तरफ पहुंच रहे हैं। इस प्रर्दशन में राजस्थान के सीएम अशोक गेहलोत और दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए।

जब राहुल गांधी से ईडी के दफ्तर में पूछताछ हो रही थी, तब बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा कर रहे थे। इस बीच खबर आ रही है कि राजस्थान के सीएम अशोक गेहलोत और कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं प्रियंका गांधी भी पहुंची तुगलक रोड थाना पहुंच गई हैं। प्रियंका हिरासत में लिए गए नेताओं से मुलाकात करेगीं। 

इस दौरान कार्यकर्ता और पुलिस के बीच जमकर गहमागहमी हुई। पुलिस को व्यवस्था करने में भारी मशक्कत करना पड़ी। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। इसके साथ ही 10 जनपथ से लेकर ईडी ऑफिस जाने वाले रास्ते की तरफ पुलिस ने बैरिकेडिंग की। हालांकि इस बीच कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। भारी भीड़ की वजह से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को दफ्तर पहुंचने में काफी मशक्कत करना पड़ी। कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बल का प्रयोग कर हिरासत में लिया।

इस दौरान जमकर बयानबाजी की गई। कांग्रेस की तरफ से कहा गया कि आज पता चलेगा कि सत्याग्रह की ताकत क्या होती है। वहीं रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि नई दिल्ली को छावनी में बदल दिया है। उन्होंने कहा कि हम गांधीवादी हैं, शांति से जाएंगे। कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। वहीं सड़क को जाम कर दिया है। इस वजह से इंडिया गेट की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को जबरर्दस्त परेशानी हुई। कई लोग परेशान हो गए।

बता दें कि नेशनल हेराल्ड केस में ईडी द्वारा राहुल गांधी से पूछताछ होना है। पेशी से पहले राहुल के घर के सामने उनके समर्थकों ने कई पोस्टर लगाए। जिसमें राहुल की तस्वीर पर लिखा गया है 'सत्य झुकेगा नहीं' और राहुल झुकेगा नहीं।
ये भी पढ़ें
पिछले कुछ सालों में योग को मिली विश्व स्तर पर अभूतपूर्व लोकप्रियता: प्रधानमंत्री मोदी