गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. congress tweet on Sridevi death
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , रविवार, 25 फ़रवरी 2018 (14:30 IST)

कांग्रेस ने श्रीदेवी को इस तरह दी श्रद्धांजलि, मच गया बवाल...

कांग्रेस ने श्रीदेवी को इस तरह दी श्रद्धांजलि, मच गया बवाल... - congress tweet on Sridevi death
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का शनिवार देर रात दुबई में निधन हो गया। श्रीदेवी के निधन की खबर फैलते ही बॉलीवुड के साथ ही देशभर में शोक की लहर फैल गई। लोग ट्वीट के जरिए श्रीदेवी को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे। इस बीच कांग्रेस ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर इस मशहूर अदाकारा को श्रद्धांजलि दी। इससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और मामले पर बवाल मचते ही पार्टी ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।
 
कांग्रेस ने ट्वीट किया था 'श्रीदेवी के निधन की खबर सुनकर हम बहुत दुखी हैं। एक बेहतरीन अभिनेत्री। अपने अभिनय और शानदार काम से वो हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी। उनके प्रियजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। श्रीदेवी को यूपीए सरकार के दौरान साल 2013 में 'पद्मश्री' से सम्मानित किया गया था'।
 
कांग्रेस के इस ट्वीट को देख लोगों का गुस्सा भड़क उठा। लोगों ने कहा कि कम से कम ऐसे मौके पर तो राजनीति नहीं ही करनी चाहिए।

सर रविंद्र जडेजा ने ट्वीट कर लिखा, 'उन्हें वर्ष 2013 में यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान पद्म श्री दिया गया था। क्या आप गंभीर हैं। एक दिग्गज अदाकारा को श्रद्धांजलि देने के लिए क्या यह लाइन लिखना जरूरी था ? कृपया मौत का राजनीतिकरण न करें। आप लोगों ने मानवता को लज्जित कर दिया है। शेम ऑन यू कांग्रेस।' 

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कांग्रेस के अंदर आत्मसम्मान नहीं बचा है। इसलिए कांग्रेस जो करती है, उसे उसकी परवाह नहीं होती है. केवल राजनीति ही उनके अंदर बची है।'
 
इस तरह की आलोचनाओं के कुछ देर बाद कांग्रेस ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। इसकी जगह उन्होंने नया ट्वीट पोस्ट किया जिसमें उन्होंने यूपीए सरकार द्वारा श्रीदेवी को पद्मश्री दिए जाने की बात को हटा दिया।
 
ये भी पढ़ें
ईएमयू लोकल के महिला डिब्बों में जल्द लगेंगे सीसीटीवी कैमरे