गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. congress leader says lampy virus is spreading due to cheetah
Written By
Last Updated : मंगलवार, 4 अक्टूबर 2022 (09:39 IST)

क्या चीतों की वजह से फैल रहा है लंपी वायरस, कांग्रेस नेता के सवाल पर बवाल

क्या चीतों की वजह से फैल रहा है लंपी वायरस, कांग्रेस नेता के सवाल पर बवाल - congress leader says lampy virus is spreading due to cheetah
भंडारा। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने पिछले महीने नामीबिया से लाए गए चीतों को मवेशियों में लंपी वायरस रोग के प्रसार का कारण बताया। उल्लेखनीय है कि नामिबिया से 8 चीतों को पिछले महीने पड़ोसी मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया था।
 
वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता पटोले ने आरोप लगाया कि पहली बार किसानों को तबाह करने के लिए लंपी वायरस संक्रमण जैसी बीमारियां भारत में लाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि लंपी वायरस संक्रमण नाइजीरिया से फैल रहा है। हम नाइजीरिया से चीते लाए। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) पर एक कार्यक्रम था।
 
उनकी टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया, 'चीतों को नाइजीरिया से नहीं, नामीबिया से भारत लाया गया था।'
 
उल्लेखनीय है कि इन पशुओं में लंपी वायरस तेजी से फैल रहा है। लंपी वायरस संक्रमण के कारण महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्यप्रदेश सहित पूरे देश में हजारों मवेशियों की मौत हो गई है।
Edited by : Nrapendra Gupta