गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Cold temperature in Kashmir, mercury minus 5.6 degrees in Srinagar
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019 (19:45 IST)

Weather Prediction : कश्मीर में ठंड का टार्चर, श्रीनगर में पारा माइनस 5.6 डिग्री

Weather Prediction : कश्मीर में ठंड का टार्चर, श्रीनगर में पारा माइनस 5.6 डिग्री - Cold temperature in Kashmir, mercury minus 5.6 degrees in Srinagar
श्रीनगर। कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप जारी है और श्रीनगर में पारा शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे जाने के साथ ही अब तक इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि समूचे कश्मीर और लद्दाख में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और आसमान साफ रहा। 

उन्होंने कहा कि श्रीनगर में कल की रात इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात रही, जब न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया, जिसके कारण कई स्थानों पर जलापूर्ति लाइन जम गई।

कश्मीर घाटी में सबसे ठंडा स्थान दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित पहलगाम रिसोर्ट रहा, जहां रात का तापमान शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। अधिकारी ने कहा कि कि दक्षिणी कश्मीर के काजीगुंड में पारा शून्य से 10.5 कम रहा।

कोकरनाग में तापमान शून्य से 7 डिग्री कम रहा, जबकि उत्तर कश्मीर में कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि केंद्रशासित क्षेत्र लद्दाख के लेह नगर में तापमान शून्य से 20.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

आगामी सप्ताह के लिए मौसम विभाग ने मौसम का मिजाज मुख्य रूप से शुष्क रहने का अंदेशा जताया है। कश्मीर इस समय चिल्लईकलां की गिरफ्त में है। चिल्लईकलां 40 दिन चलने वाला बेहद ठंड का समय होता है जब सर्वाधिक हिमपात होता है।
ये भी पढ़ें
जब तक मैं जिंदा हूं बंगाल में CAA नहीं : ममता बनर्जी