गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Cold outbreak increased from UP to Delhi
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 2 दिसंबर 2022 (08:57 IST)

Weather Updates: यूपी से दिल्ली तक शीतलहर, दक्षिण के राज्यों में बारिश का अलर्ट

cold
नई दिल्ली। देश के लगभग सभी राज्यों में ठंड पसर चुकी है। मौसम विभाग के अनुसा प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों और मध्यभारत के कुछ हिस्सों और उत्तर-पश्चिम भारत के एक-दो भागों में दिसंबर से फरवरी के बीच न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। इस बीच दक्षिण के राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है।
 
आज 2 दिसंबर को मौसम विभाग के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज हो सकता है और कोहरा भी देखने को मिलेगा। राजधानी दिल्ली में आने वाले दिनों में तापमान में और कमी दर्ज की जा सकती है।
 
लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसी प्रकार गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जाएगा। निचले और मध्य इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और मैदानी इलाकों में हवा के पैटर्न में मामूली बदलाव होगा।
 
स्काईमेट के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ मुख्य रूप से ऊपरी वायु परिसंचरण के रूप में 2 और 3 दिसंबर को जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम की स्थिति को प्रभावित करेगा। कारगिल, स्कार्दू, गिलगिट, केलांग, लाहौल-स्पीति, केदारनाथ, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में बारिश और हिमपात की संभावना है। अन्य लोकप्रिय स्थलों जैसे पहलगाम, गुलमर्ग, श्रीनगर, शिमला, मनाली, चमोली और उत्तरकाशी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और वर्षा की संभावना कम है।
 
पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली की तलहटी और मैदानी इलाकों में सुबह के समय ज्यादातर धूप खिली रहेगी और कुछ स्थानों पर धुंध और छिछले कोहरे की परत छाई रहेगी। सतही और निचले स्तर की हवाओं के 2 दिसंबर को हल्के और परिवर्तनशील होने और उसके बाद सामान्य होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में आज मामूली वृद्धि हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के पारित होने के बाद 3 दिसंबर और बाद में पारा एक बार फिर फिसलने की उम्मीद है।
 
Edited by: Ravindra Gupta