शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Cold
Written By
Last Modified: शनिवार, 3 जनवरी 2015 (16:02 IST)

अभी ठंड से राहत नहीं, बढ़ेगी और ठंड

अभी ठंड से राहत नहीं, बढ़ेगी और ठंड - Cold
नई‍ दिल्ली। पिछले तीन दिन से ठंड का कहर जारी है। उत्तर भारत सहित देश भर में कई लोगों की मौत हो चुकी है। अब मौसम विभाग के ने कहा है कि शनिवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। बीते 24 घंटों में 10.2 एमएम बरसात दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले समय में ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है। गुरुवार देर रात से शुरू हुई बारिश के बाद लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के आसार अभी नजर नहीं आ रहे हैं।

उत्तर और मध्य भारत के लगभग सभी स्कूलों की 5 तारीख तक छुट्टी कर दी गई है लेकिन अब मौसम विभाग द्वारा ठंड के और बढ़ने की संभावना व्यक्त करने से संभवत: स्कूलों की छुट्टी और बढ़ा दी जाए।

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड से लोगों का बुरा हाल है। 29 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके दो दिन बाद भी टेंपरेचर 1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। गुरुवार को अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 6 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।