शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Col Ajay Kothiyal to contest election from gangotri
Written By
Last Updated : गुरुवार, 18 नवंबर 2021 (15:57 IST)

उत्तराखंड चुनाव : गंगोत्री से चुनाव लड़ेंगे 'आप' के कोठियाल, जानिए क्या है इस सीट में खास...

उत्तराखंड चुनाव : गंगोत्री से चुनाव लड़ेंगे 'आप' के कोठियाल, जानिए क्या है इस सीट में खास... - Col Ajay Kothiyal to contest election from gangotri
देहरादून। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल उत्तरकाशी जिले की गंगोत्री सीट से चुनावी समर में उतरेंगे। गंगोत्री का चुनावी इतिहास बहुत दिलचस्प है और यहां से जिस पार्टी का उम्मीदवार विजयी होता है, प्रदेश में सरकार उसी की बनती है।
 
उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उत्तरकाशी में एक जनसभा के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसी के साथ ​पवित्र गंगा नदी के उद्गम स्थल गंगोत्री से उत्तराखंड में स्वच्छ राजनीति के युग की शुरुआत होगी।
 
उत्तराखंड में सत्ता में अब तक रहीं कांग्रेस और भाजपा की सरकारों को अपने वादे पूरा न करने का दोषी ठहराते हुए आप नेता ने कर्नल कोठियाल के लिए प्रदेश की जनता से एक मौका मांगा।
 
गैर राजनीतिक पृष्ठभूमि के होने के बावजूद कोठियाल प्रदेश में काफी लोकप्रिय हैं जिन्होंने 2013 में आई केदारनाथ आपदा के बाद अपने सैन्य अनुभव को स्थानीय लोगों की मदद के लिए इस्तेमाल किया। वह पहले उत्तरकाशी में नेहरू पर्वतरोहण संस्थान के प्राचार्य भी रह चुके हैं।
ये भी पढ़ें
UP Elections: महोबा में 3285 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे मोदी