1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. cockroach-janta-party-protest-abhijit-dipke-delhi-news

CJP विरोध प्रदर्शन : अभिजीत दीपके बोले, हमारा आंदोलन हो कर रहेगा, सौरव दास ने कहा- सरकार ने कल खुद दिल्ली बंद का आह्वान किया है

abhijeet dipke and saurabh das on cjp protest
CJP के 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा, “हमारा आंदोलन होकर रहेगा। जंतर-मंतर प्रदर्शन के लिए तय जगह है। संविधान का अनुच्छेद 19 प्रदर्शन करने का मौलिक अधिकार देता है, फिर अनुमति लेने की क्या जरूरत है।” ALSO READ: 'फर्क सिर्फ वर्दी का है, इंसानियत का नहीं'—10 अक्टूबर के हाई-वोल्टेज प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली पुलिस का इमोशनल मैसेज*
 
उन्होंने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा, “क्या 13 करोड़ वोटरों के नाम हटाने से पहले अनुमति ली गई थी। क्या आप चाहते हैं कि चुनाव में धांधली करने वालों के खिलाफ हम प्रदर्शन भी न करें। ऐसा नहीं हो सकता। देश इस तरह नहीं चल सकता। देश को बचाने के लिए हम प्रदर्शन करेंगे।”

कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास ने कहा, “दिल्ली में पूरी तरह बंद जैसे हालात सरकार ने खुद पैदा किए हैं। सरकार को डर है कि अगर ज्ञानेश कुमार गए, तो सब चले जाएंगे। भारत सरकार ने कल दिल्ली बंद का आह्वान किया है।”
 
उल्लेखनीय है कि कॉकरोच जनता पार्टी के कल दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन को पुलिस की मंजूरी नहीं है। यह जानकारी शुक्रवार को जॉइंट सीपी नूपुर प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि CJP ने 7 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन करने की सूचना दी थी। तय गाइडलाइन के अनुसार 10 दिन पहले आवेदन देना जरूरी है। दिल्ली पुलिस की जॉइंट कमिश्नर नूपुर प्रसा ने कहा कि जंतर मंतर पर धरना-प्रदर्शन की परमिशन नहीं दी गई है। गाइडलाइन के मुताबिक, प्लान्ड प्रोटेस्ट के लिए 10 दिन पहले सूचना देनी होती है। वहां पर BNSS की धारा 163 लागू है यानी 5 लोग नहीं जुट सकते। अगर इसका पालन नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी।

उन्होंने बताया- 'एहतियात के तौर पर 10 अक्टूबर को राजधानी के 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला लिया गया है।'  इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास ने कहा है कि सरकार डर गई है। राजधानी में इतनी फोर्स तैनात की है कि खुद बंद का आह्वान कर लिया है।
 
नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन आने वाली सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें कल कैंसिल रहेंगी। रेलवे ने इन ट्रेनों को उनके शुरुआती स्टेशनों से ही रद्द कर दिया है। 
अगला लेख
Weather Update: मानसून की विदाई के बीच पश्चिमी विक्षोभ का असर, जानिए अपने राज्य में बारिश और तापमान का हाल