इंस्टाग्राम पर BJP को पछाड़ने के कुछ ही घंटों बाद 'कॉकरोच जनता पार्टी' का X अकाउंट भारत में ब्लॉक, लीगल डिमांड का हवाला
सोशल मीडिया पर धूम मचाने वाली कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट गुरुवार को बंद कर दिया गया। एक्स पर इस पार्टी के 1.6 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स थे, जबकि इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स की संख्या 13 मिलियन से ज्यादा हो गई है। इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में उसने भाजपा को भी पीछे छोड़ दिया है। ALSO READ: सिर्फ 4 दिन पुरानी 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने इंस्टाग्राम पर BJP को कैसे छोड़ दिया पीछे?
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का एक्स अकाउंट बंद कर दिया गया है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि पहले इस अकाउंट को हैक करने की कोशिश की गई थी। जब यह अकाउट हैक नहीं हुआ तो इस बंद कर दिया गया है।
सोशल मीडिया साइट एक्स पर पार्टी का अकाउंट ओपन करने पर लिखा आ रहा है कि लीगल डिमांड के चलते इस अकाउंट को विदहेल्ड किया गया है। ALSO READ: अन्ना आंदोलन से कॉकरोच जनता पार्टी तक : भारतीय लोकतंत्र में बदलाव की छटपटाहट
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट की एक सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत की टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मजाकिया अंदाज में कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत हुई। देखते ही देखते यह युवाओं के बीच वायरल हो गया। अगले ही दिन इसका इंस्टाग्राम अकाउंट लॉन्च किया गया और उसके बाद इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ती चली गई।
कैसे बनी कॉकरोच जनता पार्टी?
भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत पर आरोप लगा कि उन्होंने पत्रकारिता, कानून और आरटीआई एक्टिविज्म में आने वाले बेरोजगार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' और 'पैरासाइट' से की थी। हालांकि बाद में सीजेआई ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया, लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर यह मुद्दा तेजी से फैल चुका था। इसके बाद ही अभिजित ने कॉकरोच जनता पार्टी बनाने का फैसला किया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग उनसे जुड़ने लगे।
edited by : Nrapendra Gupta

