मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Cocaine worth Rs 18 crore seized at Mumbai airport
Written By
Last Modified: रविवार, 4 दिसंबर 2022 (01:09 IST)

मुंबई हवाई अड्डे पर 18 करोड़ रुपए की कोकीन जब्त

मुंबई हवाई अड्डे पर 18 करोड़ रुपए की कोकीन जब्त - Cocaine worth Rs 18 crore seized at Mumbai airport
मुंबई। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने शनिवार को यहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर 2 विदेशी नागिरकों से 18 करोड़ रुपए मूल्य की कोकीन जब्त की।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यात्रियों में से एक 27 वर्षीय व्यक्ति केन्या का नागरिक है जो पेशे से ‘जोकर कलाकार’ है, जबकि अन्य 30 वर्षीय महिला गिनी की नागरिक है और कपड़ा व्यवसाय में है।

अधिकारी ने कहा कि इथोपियन एयरलाइंस की फ्लाइट से आदिस अबाबा से पहुंचने के बाद गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को रोका गया।

उन्होंने कहा कि उनके पास चार खाली हैंडबैग पाए गए। उन्हें काटने के बाद 1.8 किलोग्राम कोकीन वाले आठ प्लास्टिक पैकेट बरामद किए गए। आगे जांच जारी है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
ये भी पढ़ें
MCD चुनाव में 272 सीटों पर मतदान, अजय माकन ने डाला वोट (Live Updates)