गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. chirag paswan's cousin's name appears in sex scandal
Written By
Last Updated : बुधवार, 16 जून 2021 (12:30 IST)

चिराग के बागी चचेरे भाई प्रिंस राज की बढ़ी मुश्किलें, रेप मामले पर दिल्ली में शिकायत दर्ज

चिराग के बागी चचेरे भाई प्रिंस राज की बढ़ी मुश्किलें, रेप मामले पर दिल्ली में शिकायत दर्ज - chirag paswan's cousin's name appears in sex scandal
लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के सांसद और चिराग पासवान के चचेरे भाई प्रिंस पासवान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। दरअसल, बिहार के समस्तीपुर से सांसद प्रिंस राज पर एक लड़की ने यौन शोषण का संगीन आरोप लगाया है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने यौन शोषण के मामले में प्रिंस के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
 
प्रिंस के खिलाफ नई दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में एक लड़की ने शिकायत दर्ज करवाई है। लड़की ने आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रिंस ने पानी नशीला पदार्थ मिलाने के बाद उसके साथ रेप किया। लड़की के अनुसार पानी पीते ही वह बेहोश हो गई और उसके साथ बेहोशी की हालत में रेप किया गया। 15 जून को पीड़िता ने तीन पन्नों में विस्तार से आपबीती बताते हुए दिल्ली पुलिस के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी।
 
दिल्ली पुलिस के सूत्रों का ऐसा कहना है कि अभी शिकायत मिली है और मामले की तफ्तीश जारी है।  जानकारी के लिए बता दें कि प्रिंस चिराग के चाचा स्व. रामचंद्र पासवान के पुत्र है। रामचंद्र पासवान के निधान के बाद रिक्त हुई समस्तीपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर प्रिंस राज सांसद बने थे।
 
प्रिंस राज को चिराग पासवान ने बिहार प्रदेश एलजेपी का अध्यक्ष भी बनाया था। फिलहाल प्रिंस ने भी पाला बदला लिया है और पशुपति पारस गुट के साथ जुड़ गए हैं। 
 
बता दें कि लोजपा के विरोध का सामना कर रहे चिराग पासवान ने बीते दिन ट्विटर पर एक चिट्ठी शेयर कर अपने चचेरे भाई और सांसद प्रिंस राज से जुड़े मामले का जिक्र किया था जिसमें एक महिला ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। चिराग ने अपनी चिट्ठी में लिखा, बड़ा भाई होने के नाते उन्होंने प्रिंस को पुलिस के पास जाने की सलाह दी थी ताकि झूठ और सच का पता चल सके और दोषी को सजा मिले।
ये भी पढ़ें
राहुल बोले, देश में भाजपा के झूठ की नहीं, त्वरित और संपूर्ण टीकाकरण की जरूरत