सम्बंधित जानकारी
- उत्तराखंड के CM धामी ने चेताया, सड़क पर न हो नमाज, अधिकारियों को दिए निर्देश
- विदेश यात्रा के बाद PM मोदी ने बुलाई बड़ी बैठक, मिडिल ईस्ट संकट समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा
- मध्यप्रदेश में जल्द शुरू होगी सुगम परिवहन सेवा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
- आने वाले दिनों में बदल जाएगी स्कूलों की सूरत, जानें सीएम डॉ. मोहन ने बनाया क्या प्लान?
- ओडीओपी सीएफसी को जनभागीदारी से जोड़ने पर योगी सरकार का जोर
चारधाम यात्रा को लेकर CM धामी ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से समझौता नहीं
Chief Minister Pushkar Singh Dhami : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को यात्रा प्रबंधन में 'सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत संवाद' के सिद्धांत को अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रियों की संख्या के अनुसार चारों धामों में दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए विस्तृत एसओपी तैयार करने को कहा।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को यात्रा प्रबंधन में 'सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत संवाद' के सिद्धांत को अपनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने यात्रियों की संख्या के अनुसार चारों धामों में दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए विस्तृत एसओपी तैयार करने को कहा। रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक यात्रा मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पर रोक का सख्ती से पालन करें। मुख्यमंत्री ने पुलिस, प्रशासन और यात्रा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को श्रद्धालुओं के प्रति संवेदनशील, विनम्र और सहयोगी व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े ट्रक और भारी वाहनों को केवल रात के समय ही अनुमति दी जाए। यदि किसी धाम या पड़ाव पर यात्रियों की संख्या निर्धारित क्षमता से अधिक हो जाए, तो वाहनों और श्रद्धालुओं की आवाजाही को निचले होल्डिंग क्षेत्रों और प्रमुख चेकपॉइंट्स पर नियंत्रित किया जाए। साथ ही श्रद्धालुओं को देरी के कारण, अनुमानित प्रतीक्षा समय और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी दी जाए।
भीड़ प्रबंधन के लिए चरणबद्ध व्यवस्था लागू की जाए ताकि अव्यवस्था और भीड़भाड़ से बचा जा सके। मुख्यमंत्री ने गढ़वाल आयुक्त व आईजी गढ़वाल को चारधाम यात्रा की सभी व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने के साथ श्रद्धालुओं व स्थानीय नागरिकों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस, प्रशासन और यात्रा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को श्रद्धालुओं के प्रति संवेदनशील, विनम्र और सहयोगी व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
