मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Channdraoday Krishna temple
Written By
Last Updated : सोमवार, 17 नवंबर 2014 (11:56 IST)

अद्‍भुत होगा दुनिया का सबसे ऊंचा कृष्ण मंदिर (वीडियो)

अद्‍भुत होगा दुनिया का सबसे ऊंचा कृष्ण मंदिर (वीडियो) - Channdraoday Krishna temple
पवित्र नगरी मथुरा में विश्व के सबसे ऊंचे भगवान श्रीकृष्ण के चंद्रोदय मंदिर का निर्माण कार्य रविवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और राज्यपाल राम नाईक द्वारा की गई पूजा के बाद शुरू कर दिया गया। इस मंदिर बेहतरीन नक्काशी और शिल्पकला से दुनियाभर में जाना जाएगा। इस मंदिर को सिर्फ क्रांकीट, शीशे एवं दुर्लभ कीमती पत्थरों से बनाया जाएगा।

मंदिर के निर्माण पर 300 करोड़ रुपए की लागत लगने का अनुमान है। मंदिर के केंद्र में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह मंदिर प्राचीन और आधुनिक वास्तुकला का अभूतपूर्व संगम होगा। 70 मंजिला यह मंदिर जल्द साकार रूप लेगा। आध्यात्म के इस अद्‍भुत केंद्र की ऊंचाई 700 फुट होगी, जो 65 एकड़ जमीन पर बनाया जा रहा है। मंदिर के चारों तरफ कृत्रिम पहाड़ियां एवं वन होंगे। इसमें बृज के 12 वन क्षेत्र  शामिल होंगे। चंद्रोदय मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के नाम पर एक संग्रहालय भी बनाया जाएगा।
अगले पन्ने पर, देखें वीडियो...

( Photo and Video Courtesy : YouTube)