शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान ने बालाकोट, कृष्णा घाटी में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
Written By
Last Modified: बुधवार, 9 अक्टूबर 2019 (21:06 IST)

पाकिस्तान ने बालाकोट, कृष्णा घाटी में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Ceasefire violation | पाकिस्तान ने बालाकोट, कृष्णा घाटी में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा से लगे पुंछ जिले के कृष्णा घाटी और बालाकोट सेक्टरों में मंगलवार रात गोलीबारी की। सीमा क्षेत्र में रहने वाले लोग इस घटना से दहशत में आ गए।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि भारतीय सेना ने इस गोलीबारी का उचित जवाब दिया। गोलीबारी ने सीमा क्षेत्र में रहने वाले लोगों में घबराहट पैदा कर दी।

पाकिस्तानी सेना ने इस साल अब तक 2050 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है, जिनमें 21 भारतीय की मौत हो गई है।
ये भी पढ़ें
पाकिस्तान में अचानक धरती कांपी, भूकंप से मची अफरातफरी