शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. CAA: BJP start Jan Jagran Abhiyan in Muslim
Written By Author विकास सिंह
Last Updated : शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019 (09:44 IST)

CAA : विश्वास जीतने के लिए 3 करोड़ मुस्लिम परिवारों से संपर्क साधेगी भाजपा

CAA : विश्वास जीतने के लिए 3 करोड़ मुस्लिम परिवारों से संपर्क साधेगी भाजपा - CAA: BJP start Jan Jagran Abhiyan in Muslim
नागरिकता कानून पर चौतरफा घिरने के बाद अब मोदी सरकार और भाजपा संगठन पूरी ताकत से मैदान में उतरने जा रहा है। CAA, NRC और NPR से लोगों को जागरूक करने के लिए आज मोदी सरकार के बड़े मंत्री देश के विभिन्न शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। भोपाल में मानव सांसधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, जयपुर में गजेंद्र सिंह शेखावत और गोवा में केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोगों को नागरिकता कानून की सच्चाई बताएंगे।
 
वहीं नागरिकता कानून को लेकर मुस्लिम समुदायों के बड़े पैमाने पर सड़क पर उतरकर लगातार विरोध प्रदर्शन के बाद अब पार्टी उनके बीच जनजागरण अभियान चलाएगी। पार्टी अपने अभियान में मुस्लिम समुदाय पर विशेष फोकस कर आने वाले 15 दिनों में लगभग 3 करोड़ मुस्लिम परिवार से संपर्क साधेंगे। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के इस विशेष अभियान को लेकर पार्टी के बड़े नेताओं के साथ मंथन भी किया है।

पार्टी ने मुस्लिम समुदाय से संपर्क करने का फैसला उनके बीच नागरिकता कानून को लेकर फैली अफवाहों को दूर करने के लिए लिया है। पार्टी ने मुस्लिम समुदाय को साधने के लिए अपने बड़े मुस्लिम नेताओं को आगे कर उन्हें विशेष जिम्मेदारी सौंपी है। नागरिकता कानून के प्रति मुस्लिम समुदाय में जागरूकता फैलाने के लिए पार्टी अलग-अलह समितियों का गठन कर उनके बीच बड़े पैमाने पर जनजागरण अभियान जनवरी के पहले सप्ताह से शुरू करने जा रही है। 
 
पार्टी CAA के बारे में लोगों तक सच्चाई पहुंचाने के लिए पूरे देश में 15 जनवरी तक जिले से लेकर पंचायत स्तर तक जनजागरण अभियान चलाएगी। अभियान के तहत पार्टी पूरे देश में प्रेस कॉन्फ्रेंस, रैलियां, संगोष्ठी और मार्च निकालकर विशेष जनजागरण अभियान चलाएगी जिसमें केंद्रीय मंत्री से लेकर सांसद और विधायक भी शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें
बड़ी खबर, वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन योजना के लिए आधार अनिवार्य