गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP worker abducted in Jammu Kashmir Baramula
Written By
Last Modified: बुधवार, 15 जुलाई 2020 (14:41 IST)

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में भाजपा कार्यकर्ता का अपहरण

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में भाजपा कार्यकर्ता का अपहरण - BJP worker abducted in Jammu Kashmir Baramula
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को एक भाजपा कार्यकर्ता का कुछ अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि नगरपालिका समिति वतरगाम के उपाध्यक्ष मेराजुद्दीन मल्ला का जिले के रफियाबाद इलाके के  मरजीगुंड में कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया। वे उस समय सोपोर जा रहे थे। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और भाजपा कार्यकर्ता की तलाश शुरु कर दी है।
 
कुछ दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकवादियों ने भाजपा नेता शेख वसीम बारी, उनके भाई और  पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। (भाषा)
ये भी पढ़ें
केजरीवाल बोले, दिल्ली में Covid 19 की स्थिति जून के मुकाबले बेहतर