गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. bjp mp jamyang tsering namgyal reply to rahul gandhi on ladakh china-border issue
Written By
Last Updated : गुरुवार, 11 जून 2020 (15:56 IST)

राहुल गांधी को BJP सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल का जवाब, हां चीन ने भारत की जमीन पर किया है कब्जा

राहुल गांधी को BJP सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल का जवाब, हां चीन ने भारत की जमीन पर किया है कब्जा - bjp mp jamyang tsering namgyal reply to rahul gandhi on ladakh china-border issue
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लद्दाख में चीन के साथ चल रहे गतिरोध को लेकर लगातार मोदी सरकार पर हमला कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने मोदी सरकार से सवाल किया था कि क्या चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा कर लिया है? राहुल गांधी के इस सवाल का लद्दाख से बीजेपी सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल ने टि्वटर पर जवाब दिया है।
 
नामग्याल ने ट्विटर पर राहुल गांधी को टैग करते हुए लिखा है- 'हां चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा किया है। इतना ही नहीं नामग्याल ने राहुल को जवाब देने के साथ ही उन जगहों की भी सूची भी दी है जो भारत ने साल 1962 से 2012 के दौरान कांग्रेस या यूपीए शासनकाल में गंवा दी थी। जामयांग सेरिंग नामग्याल का दावा है कि इन 4 जगहों पर कांग्रेस शासनकाल में चीन ने कब्जा कर लिया था।
 
लिस्ट में दिए इन जगहों के नाम : वर्ष 1962 में अक्‍साई चिन (37,244 किमी)। 2008 तक चुमूर का तिया पैंगनक और चाबजी घाटी (250 किमी लंबाई)। 2008 में चीनी सीना ने देमजोक में जोरावर किले को नष्ट कर दिया। इसके बाद 2012 में यहां PLA का ऑब्‍जर्विंग प्वाइंट बना दिया गया। यहां 13 सीमेंटेड घरों के साथ चीनी कॉलोनी बसी। 2008-09 में भारत ने दुंगटी और देमचोक के बीच दूम चेले (द एंशियंट ट्रेड प्वाइंट) खोया।
 
भारत और चीन ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के तीन गतिरोध स्थलों से अपने सैनिकों और लड़ाकू वाहनों की वापसी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। खबरों के मुताबिक 6 जून को हुई भारत और चीन की शीर्ष सैन्य-स्तरीय वार्ता के बाद यह वापसी प्रक्रिया शुरू हुई है।
 
आज भी राहुल गांधी ने एक बार फिर इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। राहुल ने ट्वीट कर कहा कि चीनी लद्दाख में हमारे क्षेत्र में चले गए हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री एकदम चुप हैं और सीन से गायब हो गए हैं। भाजपा ने राहुल गांधी के बयान पर कहा कि उन्हें भारतीय सेना से ज्यादा चीनी दुष्प्रचार पर भरोसा है।
 
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने अपने बयान में कहा कि राहुल गांधी को चीन के प्रोपगैंडा का शिकार होने से खुद को बचाना चाहिए। उन्हें चाहिए कि वे देश की सेना और सरकार पर भरोसा करें।