गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP, Executive, Kailash Vijayvargiya
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , बुधवार, 17 जून 2015 (19:43 IST)

भाजपा की कार्यकारिणी घोषित, कैलाश महासचिव

भाजपा की कार्यकारिणी घोषित, कैलाश महासचिव - BJP, Executive, Kailash Vijayvargiya
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपनी टीम कुछ नए चेहरों को शामिल करते हुए मध्यप्रदेश के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय को महासचिव नियुक्त किया है। 
 
भाजपा की आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार विजयवर्गीय के साथ अरुण सिंह और डॉ अनिल जैन को पदोन्नत करके महासचिव बनाया गया है। उनके अलावा ओम माथुर, श्याम जाजू और अविनाश राय खन्ना को उपाध्यक्ष और सुरेश पुजारी, महेंद्र सिंह, पूर्वी दिल्ली के सांसद महेश गिरी और फारुख खान को सचिव बनाया गया है।
     
उल्लेखनीय है कि जेपी नड्डा, राजीव प्रताप रूड़ी और प्रोफेसर रामशंकर कठेरिया के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने से पहले पार्टी महासचिव थे। मुख्तार अब्बास नकवी और बंडारू  दत्तात्रेय मोदी सरकार में मंत्री बनने से पहले उपाध्यक्ष थे।
       
अब इन लोगों के स्थान पर अमित शाह ने नए लोगों को पार्टी संगठन की जिम्मेदारी सौंपी है। विजयवर्गीय इस समय मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार में नगरीय प्रशासन मंत्री हैं और सांगठनिक कार्यों में दक्ष माने जाते हैं। (वार्ता)